पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हालांकि, हैरानी का कारण दिल का दौरा पड़ने की वजह है। दरअसल, बीते दिन युवक की उसकी गर्लफ्रेंड के साथ लड़ाई हो गई थी। नाराज गर्लफ्रेंड ने अपनी कलाई काट ली और उसका वीडियो युवक को भेज दिया।
वीडियो में अपनी प्रेमिका खून बहता देख युवक घबरा गया और बाद में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। जबकि युवकी अभी अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है। मामले में अभी तक उसका औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सोशल मीडिया को जरिए हुई थी दोस्ती
एनडीटीवी के अनुसार दिल्ली के चांद पार्क के रहने वाले 23 साल के अर्जुन की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। बाद में वो एक दूसरे को डेट करने लगे और फिर उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया।
जानकारी अनुसार युवती जो लॉ की छात्रा थी अपने करियर को लेकर काफी सीरीयस थी। जबकि युवक मस्तीखोर था। वो ना नौकरी ढूंढता ना कोई और काम करता। केवल पार्टी करने में उसका मन लगता था। इस कारण युवती काफी परेशान रहती थी। उनका कई बार इस बात को लेकर झगड़ा भी होता था।
रिलेशनशीप को लेकर हुआ था दोनों का झगड़ा
हालांकि, इसी बीच शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। अर्जुन के रिश्तेदार के साथ रिलेशनशीप को लेकर युवती का झगड़ा हुआ था, जिससे आहत होकर वो घर चली गई और अपनी कलाई काट ली। वहीं, इसका वीडियो अर्जुन को व्हाट्सएप पर भेज दिया।
अजुर्न ने आनन फानन में लड़की की मां को सूचना दी और फिर खुद भी उसके घर पहुंचा। वो रात में ही उसे अस्पताल लेकर गया। वो नर्स को बता ही रहा था कि क्या हुआ है, इसी बीच वो धम्म से गिर पड़ा। ऐसे में डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर लिया। युवती को तो डॉक्टरों ने बचा लिया, लेकिन अर्जुन की मौत हो गई। बेसुध होने से पहले वो बार-बार यही कह रहा था कि उसे बचा लो वो मर जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों औऱ दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि समझा जा सके कि आखिर पूरा मामला क्या है। अर्जुन के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। लड़की की काउंसिलिंग कराई जा रही है।