दिल्ली से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की रोटी को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। दूसरे मजदूर ने रोटी को लेकर हुई बहस के बाद उसे इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
धनतेरस के दिन की है घटना
घटना दिल्ली के बवाना इलाका स्थित एक फैक्ट्री की है। मृतक मजदूर की पहचान राम प्रकाश के रूप में हुई है। घटना 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन हुई, जब राम प्रकाश दिवाली से पहले फैक्ट्री को सजा रहा था।
जानकारी अनुसार राम प्रकाश फैक्ट्री की चौथी मंजिल को सजा रहा था। तभी आरोपी, जिसकी पहचान असलम के रूप में हुई, दूसरी फैक्ट्री की छत पर टहल रहा था।
दोनों के बीच रोटियों को लेकर हुआ विवाद
आरोपी ने राम प्रकाश से दो रोटियां मांगी, लेकिन उसने रोटियां देने से मना कर दिया। उसने आरोपी से अपने पैसे से रोटियां लाकर खाने को भी कहा, जिससे असलम भड़क गया।
आरोपी ने राम प्रकाश को गालियां देनी शुरू कर दीं, इससे पहले कि बहस हाथापाई में बदल जाए। आरोपी ने पीड़ित को पीटा और घसीटकर बिल्डिंग के सामने ले गया।
हत्या कर भाग गया था आरोपी मजदूर
फिर असलम ने राम प्रकाश को धक्का दिया, जिससे वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फैक्ट्री से भाग गया, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया।
अन्य फैक्ट्री कर्मचारियों की रिपोर्ट के आधार पर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
v
