दिल्ली में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा हम नहीं रोज आने वाली खबरें कह रही हैं। यकीन नहीं है तो गूगल करके देख सकते हैं। ताजा मामला इंद्रपुरी इलाके की है। यहां 11 साल के बच्चे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, बच्चे की हत्या कर शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया गया था। मां जब ऑफिस से घर लौटीं तो घऱ के बाहर ताला बंद था मगर बेटा कहीं नजर नहीं आ रहा था।

उन्हें लगा कि बेटा कहीं आस-पास घूमने गया होगा। तभी उनके पास उसके डांस टीचर का फोन आया। डांस टीचर ने महिला को बताया कि बच्चा डांस क्लास नहीं आया। इसके बाद मां को चिंता होने लगी। उन्होंने देखा तो पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद मां ने पलिस को सूचना दी।

बेड बॉक्स में मिला शव

पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो पाया कि बच्चे के शव को बेड बॉक्स में छिपाया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि एक महिला घर से बाहर निकल रही है। पुलिस को उस महिला पर शक है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। वहीं लोगों का कहना है कि उस महिला ने ही बच्चे की हत्या की है। अभी तक उस महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उक्त महिला की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ इंद्रपुरी इलाके के ई ब्लॉक में किराए के घर में रहता था। उसका नाम दिव्यांश है। पुलिस ने आगे कहा कि मां जॉब करती हैं। गुरुवार शाम जब वे काम से लौटी तो उनका घर बाहर से बंद था और घर में उनका बेटा मौजूद नहीं था। मां को लगा कि उनका बेटा कहीं आस-पास गया होगा मगर इसी बीच डांस टीचर ने फोन पर कहा कि दिव्यांश नहीं आया है।

इसके बाद वे परेशान हो गईं और बेटे को खोजने लगीं। बेटा कहीं नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने परेशान होकर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने दिव्यांश की तलाश जारी की। तभी उन्हें दिव्यांश का शव बेड के अंदर मिला। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।