हरियाणा के रेवाड़ी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां कोर्ट ने बंदूक की नोक पर 4 जोड़ी जूते चुराने वाले दो आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई गई है। यह घटना दो साल पहले की है। अदालत ने अब इस मामले में सजा सुनाई है। दरअसल, दो सालों से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। जिस पर अब अदालत ने अपना फैसला सुनाया। आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

फैसला सुन लोग जता रहे हैरानी

फैसले के बारे में सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है। दो साल पहले दो लोगों ने बंदूक लेकर जूते की दुकान में घुस गए। उन्होंने दुकान के मालिक पर बंदूक तान दी औऱ चार जोड़ी जूते लूट लिए। आरोपियों पर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दो सालों तक आजाद घूमते रहे। उन्हें लगा कि वे बच जाएंगे मगर इंसान की करनी का फल उसे जरूर मिलता है। पीड़ित ने न्याय पर भरोसा रखा और उसकी जीत हुई।

अब अदालत ने सात साल की सजा सुनाई और 41 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत के अनुसार, जुर्माना अदा न करने पर दोनों को छह-छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

क्या है पूरा मामला

2021 में दुकान के मालिक अशोक कुमार अपनी रेवाड़ी स्थित दुकान पर थे तभी आरोपी काली और दीपक मोटरसाइकिल पर आए और बंदूक की नोक पर उनसे लूटपाट की। उन्होंने दुकान के मालिक को धमकाया, पिस्तौलें दिखाईं और 8,000 रुपये कीमत के चार जोड़ी जूते लेकर भाग गए।

अदालत ने जूते लूटने के लिए सुनाई सात साल की सजा

हालांकि वारदात के कुछ घंटों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दो सालों तक कोर्ट में केस चला। अब अदालत ने सबूत और गवाहों के आधार पर शनिवार को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। सोमवार को अदालत ने उन्हें सात साल की जेल की सजा सुनाई।