Coronavirus, COVID-19, Father Molested Daughter In Uttar Pradesh: ‘नींद में सोते वक्त पिता छेड़खानी करने लगे’….उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक लड़की ने अपने पिता पर उसके साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि इसका विरोध करने पर युवक ने अपनी बेटी को चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। पीड़िता की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
इस मामले में नाबालिग लड़की ने अपनी मां की मदद से 57 साल के पिता पर केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि देर रात लड़की जब गहरी नींद में सो रही थी तो उसके पिता उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। बेटी ने इस बात का विरोध किया तो उसपर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है।
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 307, 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी पिता फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। इधर अस्पताल में लड़की की हालत नाजुक है। लड़की को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेटी से रेप कर कराया था गर्भपात: अभी कुछ ही दिनों पहले यूपी के ही कानपुर से एक ऐसी खबर आई थी। यहां भी एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उसके पिता ने लॉकडाउन के दौरान 2 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया था। बेटी ने कहा था कि इस दौरान गर्भवती होने पर पिता ने गोलियां खिला कर उसका गर्भपात भी कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया था।
पिता पर 2 बार रेप का आरोप: उससे पहले मध्य प्रदेश में 45 साल के एक युवक पर उसकी बेटी ने आरोप लगाया था। लड़की ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान उसके साथ 2 बार रेप किया गया था। इस मामले में लड़की ने अपनी मां पर भी पिता का साथ देने का आरोप लगाया था। हालांकि आरोपों से मां-बाप के इनकार के बाद पुलिस ने जांच की बात कही थी।
‘6 महीने तक पिता ने किया रेप’: ने तलॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भी एक ऐसी ही घटना उजागर हुई थी। यहां 12 साल की नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर उसके साथ 6 महीने से रेप करने का आऱोप लगाया था। इस मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था।
