Citizenship Amendment Act 2019: नागरिकता संशोधन बिल का विरोध देश के पूर्वोत्तर राज्यों में चरम पर है। देश की राजधानी दिल्ली में इस कानून के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे है। इब इस प्रदर्शन में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र भी शामिल हो गए है। इस दौरान इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके आने के बाद से ही देश की तमाम जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं।

जामिया यूनिवर्सिटी विरोध प्रदर्शन: बता दें कि इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ छात्राएं भी शामिल हुई हैं। यह छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। कानून का विरोध करने के लिए गुरुवार (12 दिसंबर) की रात से ही एकत्रित होने लगे थे। गौरतलब है कि कानून के विरोध में शुक्रवार (13 दिसंबर) की सुबह तक हजारों की संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। इसके बाद छात्रों ने जामिया यूनिवर्सिटी से बाहर रोड पर निकलकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो छात्रों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और छात्रों पर काबू पाने के लिए लाठियां भी भांजी।

Hindi News Today, LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कैब कानून के खिलाफ अलीगढ़ में प्रदर्शन: बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिलें में इस बिल का विरोध देखने को मिला है। यहां पर जिला प्रशासन ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ महापौर के नेतृत्व में आयोजित होने वाले प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की गई थी।

इंटरनेट सेवा ठप: अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ और छात्रों के कैब के खिलाफ प्रदर्शन से पहले परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए हैं।