मुंबई से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी और इल्जाम एक रिश्तेदार पर लगा दिया। पुलिस को भी शुरुआत में लगा कि किसी रिश्तेदार ने दोनों बहनों को जहर दिया लेकिन बाद में सच्चाई जानकर सभी लोग हैरान रह गए। रिपोर्ट के अनुसार, भाई को बहनों को आइडिया दृश्यम देखकर आया था। उसने अपने खिलाफ हर सबूत को मिटा दिया था। उसने प्लानिंग के तहत दोनों बहनों को जान से मार दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का नाम गणेश मोहिते है। वह पालघर में वन विभाग में क्लर्क है। उसकी दोनों बहनों की शादी नहीं हुई थी। वह उनसे परेशान हो गया था। इसके बाद उसने दृश्यम फिल्म से आइडिया लेकर बहनों को जान से मारने की योजना बनाई। इतना ही नहीं उसने इस मर्डर केस में अपने एक रिश्तेदार को भी फंसा दिया। उसने पुलिस औऱ मां के दिमाग में उस रिश्तेदार को दोषी बनाया। उसने कहा कि रिश्तेदार ने पीने के पानी में जहर मिलाकर उसकी बहनों को मार डाला। हालांकि वह पुलिस की नजरों से बच नहीं पाया।
आरोपी ने बहनों को कैसे मारा
रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को गणेश अपने परिवार को एक नवरात्री के कार्यक्रम में लेकर गया। उसे पता था कि अगर पालघर में उसने बहनों की जान ली तो उस पर ही शक जाएगा। इसलिए उसने रेवदंडा में उनकी हत्या कर इल्जाम रिश्तेदार पर लगा दिया। उसने बहनों के लिए सूप बनाया और उसमें जहर डाल दिया। इसके बाद उसने मां से पीने का पानी लाने को कहा और फिर नवरात्र के कार्यक्रम में चला गया।
उसके पास बहनों ने फोन किया कि उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रही है। वह जानबूझकर गरबे का बहाना बनाकर घऱ देरी से पहुंचा। इसके बाद वह उन्हें सिविल अस्पताल ले गया। जहां 17 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। इसकी दूसरी बहन स्नेहा की गंभीर हालात देखते हुए उसे कामोठे के एमजीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसकी भी 20 अक्टूबर को मौत हो गई। गणेश ने अपनी मां औऱ स्नेहा के दिमाग में डाला कि उसके रिश्तेदार ने उन्हें पीने के पानी में जहर दिया था। असल में उस रिश्तेदार से संपत्ति को लेकर झगड़ा हुआ था इस कारण मां को यकीन भी हो गया।
ऐसे चढ़ा हत्थे
पुलिस ने जब रिश्तेदार से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। पुलिस ने सीसीटीवी में कहा पानी के साथ छेड़छाड़ करते नहीं देखा। बाद में गणेश की मां ने भी वही पानी पीया था मगर वे ठीक थीं। इसके बाद ही पुलिस को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने गणेश के फोन की जांच की। देखा तो गणेश ने जहर के बारे में 53 बार सर्च किया था। उसने जहर, मीठा जहर, कम बदूब वाले जहर और जहर खाने के बाद कितनी देर में मौत होती है… के बारे में खोजा था।
क्या हो सकती है हत्या के पीछे की वजह
रिपोर्ट के अनुसार, गणेश के पिता वन विभाग में अधिकारी थे। एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार में उनकी नौकरी पर कौन दावा करेगा इस पर विवाद हुआ था। मां ने बेटियों को सपोर्ट किया था। आरोपी अपनी बहनों से परेशान हो गया था। उसे अपनी सैलरी उन पर खर्च करनी पड़ती थी। उसे इस बात का भी डर था कि वे पिता की संपत्ति पर दावा कर सकती हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
