महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जीजा ने साली से बदला लेने के लिए उसके 18 महीने के बेटे का अपहरण कर लिया। महिला ने आरोपी जीजा (बहन के पति) और एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित महिला के पति ने रची अपहरण की साजिश

अधिकारी ने थाने में दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता की बहन घरेलू झगड़ों के कारण अपने पति सरवर अली से अलग हो गई थी। हाल ही में अली ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर अपनी पत्नी का पता पूछा था। वह जानना चाहता था कि उसकी पत्नी कहां रहती है। महिला ने अपनी बहन के बारे में उसे कोई जानकारी दी थी। इसके बाद वह लौट गया।

बदला लेने के लिए किया किडनैप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अली बुधवार को एक अन्य शख्स के साथ कलवा स्थित उसके घर आया और उससे बदला लेने के लिए उसके बेटे का अपहरण कर लिया। कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे की जांच की जा रही है।

‘धोनी गरीबों को पैसे बांट रहे हैं’… बाइक सवार दंपत्ति ने महिला को झांसा देकर बेटी का किया अपहरण

झारखंड के रांची के हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बच्ची का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। उसकी मां मधु का कहना है कि कथित तौर पर उसे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम धोखा दिया गया। एक गैंग ने उसे यकीन दिलाया कि धोनी गरीबों को पैसे और घर बांट रहे हैं। जिससे वह उनकी जाल में फंस गई। इसके बाद वे उसकी बेटी को लेकर भाग गए। तीन दिन बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है।

Also Read