जो प्रतिभा के धनी होते हैं वो जिंदगी में किसी उतार-चढ़ाव से नहीं घबराते। आज आईएएस नेहा भोसले की कहानी हम आपको बता रहे हैं। नेहा ने अपना एक बना-बनाया करियर छोड़ कर सिविस सर्विस को चुना और इस होनहार महिला ने संघर्ष कर सफलता हासिल की। महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली नेहा भोसले बचपन से ही पढा़ई-लिखाई में तेज-तर्रार थीं। नेहा भोसले ने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीई की डिग्री हासिल की थी। होनहार नेहा ने आईआईएम की प्रवेश परीक्षा भी पास कर ली।
इसके बाद उन्होंने आईआईएम लखनऊ से एमबीए की डिग्री हासिल की। एमबीए पूरी करने के बाद नेहा भोसले अच्छी कंपनी में काम कर रही थीं। यहां उन्होंने करीब 3 साल तक काम किया। नेहा यहां बेहतरीन पैकेज पर काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें यूपीएससी की परीक्षा देने का ख्याल आया।
साल 2016 में उन्होंने जॉब करते हुए यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन उनकी तैयारी अच्छी नहीं हो पा रही थी इसलिए उन्होंने साल 2017 में यह नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वो पूरे मन से यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।
लेकिन पहली बार जब वो सिविल सर्विस की परीक्षा में शामिल हुईं तब वो सफल नहीं हो सकी। लेकिन साल 2019 में अपने दूसरे प्रयास में नेहा ने सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली।
देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास करने के बाद नेहा भोसले ने एक साक्षात्कार में कहा था कि ‘यूपीएससी में सफलता हासिल करने के लिए यह जरुरी है कि पूरी तन्मयता के साथ तैयारी की जाए। तैयारी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। अपना सिलेबस पूरा करने के बाद जितना ज्यादा हो सके उसे रिवाइज करना चाहिए।