तेलंगाना से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला की बहन भी उसके साथ थी। घटना निर्मल जिले के खानापुर शहर की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
प्रेमिका की कहीं और फिक्स थी अरेंज मैरिज
रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमिका के घरवालों ने उसकी अरेंज मैरिज फिक्स कर दी थी। जिसके बाद प्रेमिका शख्स से दूरी बनाने लगी थी। प्रेमी को यह बात पसंद नहीं आई। उसने योजना बनाई और कुल्हाड़ी से वार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना से इलाके में शोक है। कुछ दिनों बाद ही प्रेमिका की शादी होने वाली थी। जिस घर में खुशियां आने वाली थीं उस घर में मातम फैल गया।
प्रेमिका की कहीं और होने वाली थी शादी
दरअसल, प्रेमिका अपने प्रेमी से दूर रहने लगी थी। घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इस बात से प्रेमी नाराज था। उसने प्रेमिका पर हमला कर दिया। हमले में प्रेमिका की मौत हो गई और उसकी बहन घायल हो गई। हमले के समय मृतका अपने बहन के साथ थी। मृतका का नाम आलेख्या है। वहीं आरोपी का नाम श्रीकांत है। घटना को अंजाम देने के बाद श्रीकांत मौके से भाग गया। फिलहाल वह फरार है। पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन शादी तय होने के बाद आलेख्या ने श्रीकांत से दूरी बना ली। उसके परिवार के लोग चाहते थे कि वह अरेंज मैरिज करे। मृतका भी परिवार के साथ सहमत थी। मामले में पुलिस ने कहा है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आगे की जांच की जा रही है।