गोरखपुर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक पर 15 साल की प्रेमिका की हत्या का आरोप लगा है। युवक पर आरोप है कि उसने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ही गला दबाकर लड़की की हत्या की है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल, लड़की आरोपी पर शादी की दबाव बना रही थी। इस कारण से आरोपी ने उसे मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी के दोस्त ने भी उसका साथ दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी का मृतका की मां के साथ भी संबंध था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

इस मामले में एसएसपी गोरखपुर डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि यह घटना गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज में 26 सितंबर को हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के अगले दिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई। जिसमें खुलासा हुआ कि लड़की ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। रिपोर्ट से यह बात पता चली कि लड़की का गला घोंटा गया था।

लड़की के पिता मुंबई रहते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद वे घर लौटे और एफआईआर दर्ज कराकर बेटी की हत्या का आरोप एक शख्स पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुनील गौड़ को हिरासत में लिया। सुनील इस हत्याकांड में पहले से ही शक के निशाने पर था। हिरासत में उसने पुलिस का इस हत्याकांड की पूरी कहानी बताई।

आरोपी का मां-बेटी दोनों से था संबंध

पुलिस ने कहा कि आरोपी का पीड़िता की मां के साथ भी संबंध था। वह भूसा देने उनके गांव आता था। जिसके बाद उसने मां-बेटी दोनों से संबंध बना लिया। वह दोनों के साथ संबंध बनाता था। लड़की की हत्या वाले दिन लड़की की मां किसी की मौत पर सांत्वना देने गई थी। लड़की को अकेला देखकर आरोपी लड़की के पास गया। दोनों में शादी की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बीच आरोपी ने लड़की के साथ गंदा काम किया फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त की मदद ली। दोनों ने मिलकर एक कपड़े से लड़की को छत से लटका दिया। दोनों ने लोगों को गुमराह करना चाहा कि लड़की ने सुसाइड किया है मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हो गया औऱ वे पकड़े गए। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।