आज बात अमेरिका के सबसे खतरनाक सीरियल किलर सैमुअल लिटिल की, जिसने 1970 से 2005 के बीच 93 महिलाओं की निर्मम हत्याएं की थी। सीरियल किलर सैमुअल ने इन वारदातों को कबूल करते हुए सभी के होश उड़ा दिए थे। एफबीआई के अनुसार, कभी मुक्केबाज रहा सैमुअल निशाना बनाई गई महिलाओं को पहले घूंसे मारता और फिर उन्हें गला घोंटकर मार डालता था।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

सीरियल किलर सैमुअल लिटिल अब इस दुनिया में नहीं है, उसने 80 की उम्र में डायबिटीज, हार्ट जैसी कई अन्‍य बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया था। लिटिल का आपराधिक रिकॉर्ड ग्रीन रिवर किलर गैरी रिडवे (49 हत्याएं), टेड बंडी (36) और जॉन वेन गेसी (33) जैसे कुख्यात हत्यारों की तुलना में कई गुना ज्यादा खतरनाक था, इसलिए वह पैरोल के बिना लगातार तीन आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

साल 2012 में, लिटिल को ड्रग से संबंधित आरोप में दक्षिणी राज्य केंटकी में एक शेल्टर होम से गिरफ्तार किया गया था। फिर उसे कैलिफ़ोर्निया प्रत्यर्पित किया गया था। गिरफ्तारी से पहले ही, लिटिल का पूरे अमेरिका में एक बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड था, जिसमें सशस्त्र डकैती से लेकर बलात्कार तक के अपराध थे। वह कई वर्षों तक जेल में और फिर बाहर रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, सैमुअल लिटिल ने 30 साल की उम्र में ही 93 महिलाओं की हत्या कर डाली थी। बेहद ही बेरहमी से की गई हत्याओं में अधिकतर मामलों में 50 साल से ज्यादा साल बीत जाने के बाद भी पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई थी। यहां तक कि कई पीड़ितों के शव भी बरामद नहीं हो पाए थे। कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

एफबीआई (FBI) अधिकारियों के मुताबिक, सैमुअल ने शुरुआत में अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया लेकिन कई घंटों की पूछताछ एक बाद उसने अपना अपराध कबूल लिया था। सैमुअल के इन कबूलनामों के वीडियो को यू-ट्यूब पर भी डाला गया था। उसने कई ऐसी हत्याओं के बारे में भी जानकारी दी, जिसके बारे में पुलिस को ज्यादा कुछ पता नहीं था। इसके अलावा, सैमुअल ने उन पीड़ितों के स्केच भी बनवाए थे, जिन्हें उसने मारा था।