उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोशल मीडिया पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता का आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। बताया जा रहा है इसमें एक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र भी शामिल है। पुलिस नें यह मामला भाजपा के स्थानिय नेता प्रतीक चौहान दर्ज कराया है।
विवादित ढांचा के रुप में पोस्ट को दिखाया गया था: दरअसल, अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी (छह दिसंबर) को पूरे शहर में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क था। लेकिन फेसबुक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणणी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में आडवाणी के सिर को विवादित ढांचा के रुप दिखाया गया था। इसकी जानकारी जब भाजयुमो के जिला प्रवक्ता को हुई तो वह दोपहर 12 बजे सिविल लाइंस के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गए।
Hindi News Today, 08 December 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Aligarh: FIR registered against 2 people, including an AMU student, for allegedly posting an objectionable picture of BJP leader LK Advani, on social media. Police say, “Complaint filed by BJP’s Prateek Chauhan.Investigation on. One is AMU student,probe about the 2nd is on”(7.12) pic.twitter.com/RWU4xX8IST
— ANI UP (@ANINewsUP) December 8, 2019
बाबरी मस्जिद ढहाने वालों के लिए सजा की मांग: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस में दर्ज मामले में बताया गया है कि यह पोस्ट बाबरी मस्जिद ढहाने वाले दोषियों को सजा दो के नाम से पोस्ट किया गया था। यह एएमयू के कैनेडी हॉल में एक मीटिंग के बाद तय कर पोस्ट किया गया था। जब इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो उनके हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले दोनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही पोस्ट बनाने वाले के खिलाफ भी अज्ञात के नाम से रिपोर्ट दर्ज हुई है।