Aligarh Love Story: अलीगढ़ के सास और दामाद की लवस्टोरी ने सभी को चौंका दिया है। बेटी की शादी से महज दस दिन पहले 25 वर्षीय दामाद के साथ भागने वाली महिला अनीता की खूब चर्चा हो रही है। रोजाना मामले से जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पीड़ित पति जितेंद्र ने बताया कि अनीता ने ही जिद करके होने वाले दामाद राहुल को मोबाइल दिलवाया था।  

जिद करके दामाद को मोबाइल दिलवाया

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार पति ने बताया कि अनीता ने उनसे जिद करके दामाद को मोबाइल दिलवाया। पत्नी की जिद के कारण उन्हें दामाद को मोबाइल खरीद कर देना पड़ा। लेकिन मोबाइल देने के बाद वो अपनी होने वाली पत्नी से कभी कभार चंद मिनट बात करता। बाकी समय सास के ही साथ बतियाता रहता। शुरुआत में उन्हें शक हुआ पर रिश्ते की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसे खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें – Aligarh Love Story: ये 101 प्रतिशत वशीकरण का मामला है… राहुल के पिता का समधन पर आरोप, किया चौंकाने वाला खुलासा

पीड़ित पति ने कहा कि पहले दोनों 2-4 घंटे बात करते थे, फिर धीरे-धीरे ये समय 6-7 घंटे हो गए। वहीं, भागने के हफ्ते भर पहले तो दोनों दिन के 20-20 घंटे फोन पर ही लगे रहते थे। दामाद को आखिर सास का नंबर कैसे मिला, इस सावल का जवाब देते हुए पति ने बताया कि दामाद को उसके जीजा से अनीता का नंबर मिला।

रिपोर्ट के अनुसार शिवानी के पिता ने अपने मौसी के बेटे से 18 वर्षीय बेटी के लिए योग्य लड़का ढूंढने को कहा था। भाई ने ही दादो निवासी राहुल के बारे में बताया था। पति-पत्नी दोनों रिश्ता तय करने उसके घर गए थे। पति का कहना है कि राहुल का एक बहनोई जो रुद्रपुर उत्तराखंड में रहता है उसने बातचीत के दौरान पत्नी का नंबर ले लिया। उसी ने बाद में राहुल को अनीता का नंबर दिया। नंबर मिलने के बाद दोनों ने बातचीत शुरू कर दी।

समधन पर वशीकरण का लगाया आरोप

इधर, पूरे मामले में राहुल के पिता ओमवीर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पत्रकारों से बात करते हुए ओमवीर कहते हैं, “ये मामला 101 प्रतिशत वशीकरण का है। मेरा लड़का एकदम सीधा-सच्चा है। सनातन को मानने वाला है। वो तिलक लगाता है, शिखा रखता है। वो लोगों को देखते ही दूर से प्रणाम करता है। उसके संबंध में ऐसी बात तो कोई सोच ही नहीं सकता है।”

यह भी पढ़ें – Aligarh News: इस शहर में छिपे हैं सास-दमाद, पुलिस ट्रैक किया लोकेशन, नाराज बेटी बोली – दोनों कहीं भी मरें पर…

उन्होंने कहा कि बाकायदा रिश्ता हुआ है। पीली चिट्ठी हमारे सामने आई है। होली से पहले बेटे की तबीयत खराब हुई थी तभी यह महिला उसे देखने के बहाने से आई है और उसे अपने वश में कर लिया है।

पिता ने आरोप लगाया वो कोई ताबीज बनवा कर लाई थी जिसे उसने बेटे की बांह में बांध दिया। उसमें वशीकरण का सारा सामन है। ये पूरा मामला वशीकरण का है। कोई कुंवारी लड़की को छोड़कर शादीशुदा महिला के साथ क्यों भागेगा।

बहरहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। दोनों का आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में ट्रैक किया गया था। हालांकि, पुलिस अब तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है।