अहमदाबाद के गुजरात एटीएस ने पाकिस्तानी जासूस लाभसंकर माहेश्वरी को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के अनुसार, जासूस को संवेदनशील जानकारी भेजने के आरोप में आनंद जिले के तारापुर शहर से गिरफ्तार किया है। सेना से मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एटीएस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, वह पहले पाकिस्तानी नागरिक था। बाद में उसे भारतीय नागरिकता मिल गई थी।

1999 में आया था भारत

रिपोर्ट के अनुसार, वह 1999 में भारत आया था। फिलहाल उसका परिवार पाकिस्तान में ही रहता है। वह भारत में एक पाकिस्तानी एजेंसी के लिए काम कर रहा था। गुजरात एटीएस उसके संपर्क में रहे अन्य व्यक्तियों का भी पता लगा रही है। इसके लिए गुजरात भर में छापेमारी चल रही है। इसके अलावा गुजरात में उसके कनेक्शन की जांच की जा रही है। वह बाहर से एकदम साधारण शख्स की तरह रह रहा था।

पाकिस्तानी हिंदू है लाभसंकर

पूछताछ में लाभसंकर ने कहा कि वह मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला है। वह हिंदू है। वह फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए अपनी पत्नी के साथ 1999 में भारत आ गया था। उसके सास-ससुर उससे पहले ही भारत आ गए थे। शुरुआत में वह तारापुर में उनके ही पास रुका था। इसके बाद उसने भारत में लंबे समय तक के लिए वीजा का आवेदन किया। इसके बाद 2006 में दंपत्ति को भारत की नागरिकता मिल गई थी।

सेना के अधिकारियों के फोन के साथ करता था छेड़छाड़

जासूस के पास से पैसे और सिम कार्ड मिले हैं। पाकिस्तानी एजेंसी के लिए काम करने वाला जासूस भारतीय सेना के जवानों के फोन से छेड़छाड़ करता था। उस पर सेना के कर्मचारियों के फोन से जरूरी जानकारी चुराने का आरोप है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

PM Modi Live: PM मोदी ने देश को दी पहली Rapid Rail की सौगात, जानिए ‘Namo Bharath Train’ की खासियत