Balaghat Gangrape: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से खौफनाक वारादात सामने आई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यहां के एक जंगल में शुक्रवार को शादी से लौट रही तीन लड़कियों और एक महिला के साथ छह युवकों और एक नाबालिग ने गैंगरेप किया।

बाइक सवार दरिंदों ने लड़कियों को घेर लिया

रिपोर्ट के अनुसार 15, 16 और 17 साल की लड़कियां व 21 वर्षीय महिला, सभी आदिवासी, रात 1 से 2 बजे के बीच एक आदमी के साथ अपने गांव लौट रही थीं, जब बाइक पर सवार पुरुषों और नाबालिग ने उन्हें घेर लिया।

मां ने नाबालिग बेटी की इज्जत को किया तार-तार, नहाते-कपड़े बदलते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर कर दिया अपलोड, क्या है वजह?

पीड़िताओं ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जंगल में ले जाया गया और उनके साथ रेप किया गया। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने कहा, “लड़कियों के साथ मौजूद व्यक्ति को धमकाया गया और भगा दिया गया। हमने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को हिरासत में लिया है। सभी गिरफ्तारियां सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर की गईं।”

सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और SC/ST अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िताओं में से कुछ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड : बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी पर किया स्क्रू ड्राइवर से हमला, छोड़ देने की मिन्नतें करती रही महिला

गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र के ठाणे से भी ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। यहां के मुंब्रा में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुंब्रा पुलिस ने 10 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने और उसे सोमवार देर रात बाथरूम की खिड़की से फेंकने के आरोप में 20 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है।

खिलौनों का लालच देकर अपने अपार्टमेंट में ले गया

रिपोर्ट के अनुसार मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने कहा कि पुलिस ने कहा कि आरोपी ने रात 9:30 बजे नाबालिग को खिलौनों का लालच देकर अपने अपार्टमेंट में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे बाथरूम की खिड़की से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।