महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा ही सतर्क रहना पड़ता है। हाल फिलहाल में एक महिला को एक अजीबो-गरीब स्थिती का सामना करना पड़ा। महिला ने अपने साथ हुई आपबीती को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, ताकि दूसरी महिलाओं को इस अजीब स्तिथी का सामना न करना पड़े।
पब्लिक टॉयलेट में महिला हुई शिकार
दरअसल, सबा में एक महिला को अजीब स्तिथी का सामना करना पड़ा। उस वक्त वह पब्लिक टॉयलेट में थी। जब वह टॉयलेट का इस्तेमाल कर रही थी कि ऊपर देखकर डर गई। उसके मुंह से चीख निकल गई क्योंकि कोई मोबाइल से उसकी वीडियो बना रहा था। महिला जब चिल्लाई तो उस लड़के ने कहा कि वह इसे डिलीट कर देगा। दो मई को की गई इस फेसबुक पोस्ट के अनुसार, यह घटना 29 अप्रैल की है। महिला लहद दातू से कोटा किनालाबालु जा रही थीं। वह करीब एक बजे एक पेट्रोल पंप पर पहुंची और टॉयलेट जान के लिए रूकीं। जब वे गईं दो देखा कि वहां दो टॉयलेट रूम थे। पहले वाले में दरवाजा बंद था इसलिए वे दूसरे वाले टॉयलेट में गईं।
लड़का वीडियो बना रहा था
जब वह वॉशरूम में थी तो दूसरे टॉयलेट में कुछ हलचल हुई हालांकि फ्लश करने की आवाज नहीं सुनाई दी। उन्हें यह बात अजीब लगी। असल में टॉयलेट रूम ऊपर और नीचे से खुले हुए थे। जब महिला ने ऊपर देखा तो सामने एक कैमरा था। महिला के मुंह से चीख निकल गई। कोई उन्हें झांककर देख रहा था औऱ मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा था। वे फौरन उठीं औऱ उसे बाहर आने के लिए बोला। फिर भी उस लड़के ने कुछ नहीं बोला। उन्होंने दरवाजे पर लात मारी तो देखा कि वहां 20 साल का एक लड़का था। वह अभी भी वीडियो शूट कर रहा था। उसने महिला को देखने की सबसे पहले यही बोला कि मैं इसे डिलीट कर दूंगा।
पुलिस स्टेशन पहुंचा मामला
इसके बाद महिला ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और अपने पति को फोन लगाकर बुलाया। इसके बाद महिला औऱ उनके पति ने वीडियो बनाने वाले टॉम को पुलिस स्टेशन लेकर आए औऱ सबूत के तौर पर वह वीडियो पुलिस को दिखाया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस महिला का कहना है कि मैं चाहती हूं कि यह खबर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे ताकि किसी महिला के साथ वो ना हो जो मेरे साथ हुआ। कृपया पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय सावधान रहें।