दिल्ली के मौर्या एंक्लेव थाना इलाके के जीपी ब्लॉक से एक हैरान करन वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़के का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। असल में पड़ोसियों को एक कमरे से बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि कमरे में एक केक रखा हुआ था और लड़का फांसी के फंदे से लटक रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
असल में दिल्ली के मौर्या एंक्लेव थाना इलाके के जीपी ब्लॉक में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की लाश उसके कमरे से मिली। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। उन्हें कमरे से बदूब आ रही थी। पुलिस ने जब क्राइम सीन देखा तो वे हैरान रह गए। कमरे में एक बर्थ डे केक रखा हुआ था औऱ उसके सामने ही लड़का फांसी के फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव के नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की हालत देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उन्हें माजरा समझ नहीं आ रहा था।
परिजनों ने बताया किसी लड़की से बात करता था
पुलिस ने लड़के के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से किसी लड़की से बात करता था। उसी लड़की का जन्मदिन था। हो सकता है कि मृतक लड़के ने यह केक उसी के लिए मंगाया हो मगर उसने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मृतक की पहचान 20 साल के प्रिंस के रूप में हुई है। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लड़के की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। हो सकता है कि केक एक बड़ा सुराग बनकर सामने उभरे। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है?