भारत में कई राज्यों में ऑक्सीजन की उच्च मांग के संदर्भ में, खासकर महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करना बहुत महत्त्वपूर्ण है। महाराष्ट्र में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और मरने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। सरकार ने कई प्रतिबंधों को लागू किया है, लेकिन लोगों के बीच कोई डर नहीं है। बहुत जगह दफनाने वाले स्थानों की बहुत बड़ी कमी है।
अगर यह लंबे समय तक जारी रहा और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तो सरकार के पास केवल एक ही विकल्प बचेगा कि वह पूर्णबंदी की घोषणा कर दे जो हमारी अर्थव्यवस्था और देश के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। इससे देश में एक वित्तीय संकट बढ़ेगा। इससे पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने ढह जाएंगे। इसलिए अपने देश और मानव जाति के लिए सबको सोच-समझ कर अपने रोजमर्रा के जीवन को चलाना चाहिए।
’नरेंद्र कुमार शर्मा, जोगिंदर नगर, हिप्र