असंगठित क्षेत्र में सरकार ने व्यवस्थित कार्य किया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नेशनल डेटाबेस फॉर वर्कर्स पोर्टल- ई-श्रम पर प्रवासियों सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकृत करना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम का लक्ष्य भारत में लगभग अड़तीस करोड़ श्रमिकों को पंजीकृत करना है। पंजीकरण के बाद श्रमिकों को बारह अंकों का ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिससे श्रमिक सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता सूची की तरह सरकार समय-समय पर श्रमिक सूची को कैसे संशोधित करती है। संभवत: अब श्रमिकों को संगठित क्षेत्र की तरह ही पहचान और लाभ का आश्वासन मिलेगा। अगर ये कार्यक्रम सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेद गया तो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। हालांकि दुरुपयोग के खतरे बने रहेंगे।
’निखिल रस्तोगी, अंबाला कैंट, हरियाणा
ई-श्रम से उम्मीद
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता सूची की तरह सरकार समय-समय पर श्रमिक सूची को कैसे संशोधित करती है।
Written by जनसत्ता

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा चौपाल समाचार (Chopal News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 28-08-2021 at 07:23 IST