कोरोना के समय में हमें बहुत-से राज्यों में बढ़ता अंधविश्वास भी लोगों में दिखने को मिला है। कुछ लोग अभी भी मानते हैं कि कोरोना नाम की बीमारी कहीं नहीं है। ऐसे लोग कोरोना और उससे निटपने के लिए की जाने वाली कोशिशों को तरजीह नहीं देते हैं। यही अंधविश्वास कुछ लोगों को जान से हाथ धोने पर मजबूर कर रही है। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश, बिहार और कुछ अन्य राज्यों में गांव में रहने वाले लोगों ने डॉक्टरों की टीम पर हमला कर दिया। उन्हें इस बात का वहम है कि इसके इलाज के लिए जो उपाय बताए जा रहे हैं, वे खतरनाक हैं। दूसरी ओर, कोरोना का तीसरा चरण भी आने की बात कही जा रही है। धीरे-धीरे यह अपनी गति बढ़ाता जा रहा है। वहीं लोग अंधविश्वास की डोर से बंधे हुए है। यही अंधविश्वास लोगों पर हमला कर रही है।
’सृष्टि मौर्य, फरीदाबाद, हरियाणा