कुछ रोज पहले भारत और इस्लामिक देशों में मानो भूचाल-सा आ गया था। एक बार तो लगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी हलचल हो रही है। मामला था भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से पैदा विवाद का। फिर नूपुर शर्मा ने माफी भी मांग ली, उन्हें पार्टी से निलंबित और फिर निष्काषित भी कर दिया गया। फिर भी लोगों को शांति नहीं मिली।

पर अब धीरे-धीरे माहौल सामान्य होने लगा है, पर क्या वाकई विश्व में कोई ऐसी स्थिति, विषय या वस्तु है, जिस पर चर्चा नहीं की जा सकती। अगर कुछ गलत है तो उसे कैसे सही किया जाए।

मनोज, मेरठ</strong>