Top 10 Richest Person: साल 2024 बाय-बाय कहने को तैयार है। भारत के लिए कई मायनों में यह साल काफी अहम रहा है। दुनिया की प्रतिष्ठित Fobres मैगजीन पर दुनिया के अरबपतियों की धन-दौलत की रियलटाइम ट्रैकिंग की जाती है। साल 2024 में देश के सबसे अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के लिए भी उतार-चढ़ाव भरा रहा। विश्व में मंदी की आहट, पिछले कुछ महीनों से भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट के चलते अडानी-अंबानी की नेट वर्थ में काफी गिरावट हुई है और भारत के ये दोनों अरबपति 100 अरब डॉलर की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। Forbes Richest Indian List को समय-समय पर रियल-टाइम ट्रैकिंग के जरिए अपडेट किया जाता रहा है। अब दिसंबर 2024 में इस लिस्ट में कौन से 10 भारतीय लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। आपको बताते हैं देश में 10 सबसे अमीर लोग कौन हैं।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani): नेट वर्थ- 94.1 बिलियन डॉलर

साल 2024 में मुकेश अंबानी की दौलत को बड़ा झटका लगा है। वह 100 बिलियन डॉलर क्लब से भी बाहर हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर मुकेश अंबानी दुनिया के 18वें सबसे बड़े रईस है। रिलायंस देश में पेट्रोकैमिकल, ऑइल, नेचुरल गैस एक्सप्लोरेशन, टेलिकम्युनिकेशन और रिटेल में कारोबार करती है। मुकेश अंबानी की नेट वर्थ फिलहाल 94.1 बिलियन डॉलर है। वह भारत के सबसे रईस शख्स हैं।

EPFO: क्या न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर विचार कर रही है मोदी सरकार? जानें पेंशनभोगियों को DA देने के सवाल पर मिला क्या जवाब

गौतम अडानी (Gautam Adani): नेट वर्थ- 63.6 बिलियन डॉलर

गौतम अडानी अभी देश के दूसरे और दुनिया के 25वें सबसे बड़े कारोबारी हैं। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन भी हैं। अडानी ग्रुप देश में पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर जेनरेशन और ट्रांसमिशन व ग्रीन एनर्जी पर तेजी से काम कर रहा है। साल 2024 में हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप, अमेरिकी अभियोजकों द्वारा घूसखोरी के आरोप भी उन पर लगे। इन आरोपों के चलते उनकी छवि काफी खराब हुई और इसका असर उनकी दौलत पर भी देखने को मिला। अंबानी की तरह ही अडानी भी 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो चुके हैं और उनकी नेट वर्थ 63.6 बिलियन डॉलर है।

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) एंड फैमिली: नेट वर्थ- 38.1 बिलियन डॉलर

सावित्री जिंदल ने साल 2024 में भी भारत की सबसे अमीर महिला का खिताब अपने पास बरकरार रखा है। वह फिलहाल देश की तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। जिंदल ग्रुप को लीड करने वालीं सावित्री जिंदल एंड फैमिली की कुल नेट वर्थ अभी 38.1 बिलियन डॉलर है।

पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी? ऐसे लिंक करें मोबाइल नंबर और यूं चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस चेक

शिव नाडर (Shiv Nadar): नेट वर्थ- 41.8 बिलियन डॉलर

HCL टेक्नोलॉजीज के फाउंडर शिव नाडर देश को चौथे सबसे अमीर शख्स हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 39वें नंबर पर हैं। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी में से एक एचसीएल के चेयरमैन पद से उन्होंने साल 2020 में इस्तीफा दिया। 1976 में बनी अपनी इस कंपनी की जिम्मेदारी उन्होंने अपनी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा को सौंप दी। साल 2024 में उनकी नेट वर्थ में खूब इजाफा हुआ है और फिलहाल उनकी नेट वर्थ 41.8 बिलियन डॉलर है।

दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi): नेट वर्थ- 29.9 बिलियन डॉलर

Sun Pharmaceutical Industries Limited के फाउंडर दिलीप सांघवी देश के पांचवें सबसे बड़े रईस हैं। उनकी फार्मा कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। फिलहाल उनकी नेट वर्थ 29.9 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 60वें नंबर पर हैं।

सायरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla): नेट वर्थ- 21.5 बिलियन डॉलर

सायरस पूनावाला देश के छठे सबसे बड़े कारोबारी हैं और दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में वह 90वें नंबर पर हैं। Serum Institute of India के फाउंडर ने कोविशील्ड वैक्सीन के साथ दुनियाभर में ख्याति पाई। ग्लोबल वैक्सीन मैन्युफैक्चरर सायरस पूनावाला का ध्यान दुनियाभर के लिए वैक्सीन प्रोडक्शन पर है। उनकी नेट वर्थ फिलहाल 21.5 बिलियन डॉलर है।

कुमार बिरला (Kumar Birla): नेट वर्थ- 21.2 बिलियन डॉलर

देश के सातवें सबसे बड़े कारोबारी कुमार मंगलम बिरला, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनका नाता मशहूर बिरला परिवार से है जिन्हें देश के दिग्गज और प्रभावशाली उद्योगपति परिवारों में गिना जाता है। कुमार बिरला की नेट वर्थ फिलहाल 21.2 बिलियन डॉलर है।

कुशाल पाल सिंह (Kushal Pal Singh): नेट वर्थ- 18.1 बिलियन डॉलर

कुशाल पाल सिंह देश के आठवें सबसे अमीर कारोबारी हैं। वह एक एस्टेट डिवेलपर हैं जो DLF लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं। देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी में से एक डीएलएफ के चेयरमैन की नेट वर्थ अभी 18.1 बिलियन डॉलर है। दुनिया के 106वें सबसे अमीर शख्स हैं।

रवि जयपुरिया (Ravi Jaipuria): नेटवर्थ- 17.7 बिलियन डॉलर

रवि जयपुरिया RJ Corp और Varun Beverages के मालिक हैं। 69 साल के रवि जयपुरिया इन दोनों कंपनियों से तगड़ी कमाई करते हैं। इनके पास 17.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वह दुनिया के टॉप रईसों की लिस्ट में 109वें नंबर पर काबिज हैं।

राधाकृष्ण दमानी (Radhakishan Damani): नेट वर्थ- 15.8 बिलियन डॉलर

राधाकृष्ण दमानी की दौलत भी साल 2024 में कम हुई है। वह भारत के दसवें सबसे रईस शख्स हैं। एक अरबपति निवेशक, कारोबारी और Avenue Supermarts Limited के फाउंडर हैं। Avenue Supermarts Limited देश में पॉप्युलर रिटेल चेन D-Mart ऑपरेट करती है और राधाकृष्ण दमानी ही डी-मार्ट के फाउंडर भी हैं। राधाकृष्ण दमानी की नेट वर्थ फिलहाल 15.8 बिलियन डॉलर है।