अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह समय-समय पर कंपनियों को प्रमोट भी करते हैं।
बीते दिनों जब व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सवाल उठे तो एलन मस्क ने यूज सिग्नल का ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद सिग्नल ऐप की पॉपुलैरिटी बढ़ गई। इसी तरह, एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin पर भी ट्वीट किया। मस्क के इस ट्वीट की वजह से कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आया और इससे कई निवेशकों की किस्मत बदल गई है। इन्हीं में से एक लॉस एंजेलिस के निवेशक ने अपनी कमाई के बारे में बताया है।
निवेशक ने बताया है कि वो 15 अप्रैल को ही Dogecoin की वजह से करोड़पति बने हैं। निवेशक के मुताबिक उन्होंने Dogecoin में निवेश किया था। इसकी कीमत में इतना इजाफा हुआ है कि वो करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने बताया है कि निवेश का आइडिया एलन मस्क के ट्वीट की वजह से आया है।
क्या किया था ट्वीट: एलन मस्क ने अपने ट्वीटर अकाउंट से लिखा था Doge, यानी यह ट्वीट क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin के सपोर्ट में था। मस्क के ट्वीट करने के 24 घंटे के अंदर क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin की कीमत 50 फीसदी से अधिक उछल गई। इसके बाद एलन मस्क ने एक सर्वे का ट्वीट किया था। (ये पढ़ें-मुकेश अंबानी से ज्यादा है इन दो भाइयों की सैलरी, रिलायंस में मिली है बड़ी जिम्मेदारी)
इस ट्वीट में एलन मस्क ने पूछा है कि दुनिया की भविष्य की करंसी क्या होगी। इसके विकल्प में भी Dogecoin मौजूद था। आपको बता दें कि ट्विटर पर मस्क के 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
भारत आने को तैयार टेस्ला: आपको बता दें कि टेस्ला भारत में आने को पूरी तरह तैयार है। बीते जनवरी महीने में रजिस्ट्रेशन के साथ टेस्ला की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है। अब खबर है कि टेस्ला अपना पहला शोरूम मुंबई के लोअर परेल-वर्ली एरिया में खोलने की प्लानिंग कर रही है। (ये पढ़ें-कर्ज देती थी अनिल अंबानी की ये दो कंपनियां, फिर कारोबार समेटने की आ गई नौबत)
एलन मस्क की दौलत: आपको बता दें कि एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे दौलतमंद अरबपति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 175 बिलियन डॉलर है। एलन मस्क से आगे अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं। जेफ बेजोस की दौलत 202 बिलियन डॉलर है।