Elite Centi Billionaires Club: भारत के सबसे अमीर अरबपति और एशिया के सबसे रईस शख्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को बड़ा झटका लगा है। अंबानी के अलावा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए भी उनकी दौलत कम होने से जुड़ी बड़ी खबर है। अंबानी-अडानी दोनों अब दुनिया के सबसे लोगों वाले ब्लूमबर्ग के 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं।

लेकिन,ओवरऑल देखें तो भारत के सबसे अमीर लोगों की दौलत में हुआ है। भारत के 20 सबसे अमीर लोगों की दौलत में जनवरी 2024 से अब तक 67.3 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। जिन लोगों दौलत सबसे ज्यादा बड़ी है उनमें टेक मुगल शिव नादर (10.8 अरब डॉलर) और JSW ग्रुप की सावित्री जिदंल (10.1 अरब डॉलर) शामिल हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अब अडानी और अंबानी दोनों एलीट सेंटीबिलेनियर्स क्लब (Elite Centi Billionaires) से बाहर हैं। बता दें कि इस क्लब में वो लोग शामिल होते हैं जिनकी नेट वर्थ 100 अरब डॉलर से ज्यादा रहती है।

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए तबला वादक ज़ाकिर हुसैन? पहली परफॉर्मेंस के लिए मिले थे 5 रुपये

अंबानी की दौलत हुई कम

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकएश अंबानी की दौलत कम हुई है और ऐसा रिलायंस एनर्जी और रिटेल बिजनेस के खराब प्रदर्शन के चलते हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (BBI) के मुताबिक, बढ़ते कर्ज और उनकी कंप होती संपत्ति को लेकर निवेशक चिंतित हैं। बता दें कि जुलाई में बेटे अंनत की शादी के समय मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 120.8 अरब डॉलर थी और अब यह घटकर 96.7 अरब डॉलर रह गई है।

अगले महीने से ही ATM से निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा? जानें क्या है आसान तरीका

विवादों से अडानी का नाता

गौतम अडानी की बात करें तो उनके लिए साल 2024 काफी विवादों से भरा रहा है। हाल ही में अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच और आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के शेयर्स में बड़ी गिरावट आई। इससे पहले शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप भी लगे थे। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, जून 2024 में अडानी की कुल संपत्ति 122.3 अरब डॉलर थी जो अमेरिका में कथित रिश्वतखोरी के आरोपों की खबर के बाद नवंबर में उनकी नेट वर्थ 82.1 अरब डॉलर रह गई।

दुनिया का सबसे अमीर परिवार कौन?

ब्लूमबर्ग के सबसे अमीर परिवारों की बात करें तो 2024 की लिस्ट में वॉलमार्ट वाल्टन ने 432.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहला नंबर हासिल किया। इस परिवार की कुल दौलत, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की पर्सनल नेट वर्थ और मिडिल ईस्ट के शाही परिवारों से भी ज्यादा है।

भारत की बात करें तो अंबानी परिवार सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में 8वें नंबर पर है। जबकि शापूरजी पालोनजी 23वें नंबर पर है।

 एलन मस्क का नाम तो सुना ही होगा, दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं लेकिन अब उनकी संपत्ति रुकने का नाम नहीं ले रही है। जब से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है, उसके बाद से एलन मस्क की संपत्ति लगातार बेतहाशा बढ़ती ही जा रही है। मस्क की संपत्ति 447 अरब डॉलर (अरब डॉलर=बिलियन डॉलर) के पार पहुंच चुकी है। पढ़ें पूरी खबर