Top-10 highest paid actors in 2025: भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बॉलीवुड का दबदबा रह है। विजुअल मीडिया स्पेस में लंबे समय से राज कर रही बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफलता की सबसे बड़ी वजह देश में हिंदी बोलने वाली बड़ी आबादी है। देशभर में प्रभुत्व के चलते ही भारत के कुछ सबसे महंगे एक्टर्स, बॉलीवुड से आते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में साउथ इंडियन सिनेमा ने अपना जलवा दिखाया है और एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
साउथ फिल्मों का अपना एक अलग फैनबेस रहा है और हाल ही में मेनस्ट्रीम सक्सेज ने कई साउथ एक्टर्स को देश के सबसे महंगे स्टार्स की लिस्ट में ला खड़ा किया है। दमदार परफॉर्मेंस, बेजोड़ एक्शन सीन और जबरदस्त कहानी के चलते साउथ इंडियन एक्टर्स रिकॉर्ड फीस पा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं भारत के 10 सबसे महंगे स्टार्स (10 highest-paid actors) की और आपको बता रहे हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में…
Top 10 Richest Person: भारत के 10 सबसे अमीर लोगों को जानते हैं आप? अंबानी-अडानी की दौलत में भारी गिरावट, देख लीजिए पूरी लिस्ट
Top-10 highest paid actors in 2025
रैंक | अभिनेता का नाम | एक फिल्म की अनुमानित फीस | नेट वर्थ (रुपये में) |
1. | अल्लू अर्जुन | 300 करोड़ | 350 करोड़ |
2. | जोसेफ विजय | 130 से 275 करोड़ | 474 करोड़ |
3. | शाहरुख खान | 150 से 250 करोड़ | 6300 करोड़ |
4. | रजनीकांत | 125 से 275 करोड़ | 430 करोड़ |
5. | आमिर खान | 100 से 275 करोड़ | 1862 करोड़ |
6. | प्रभास | 100 से 150 करोड़ | 241 करोड़ |
7. | अजीत कुमार | 105 से 165 करोड़ | 196 करोड़ |
8. | सलमान खान | 100 से 150 करोड़ | 2900 करोड़ |
9. | कमल हासन | 100 करोड़ | 150 करोड़ |
10. | अक्षय कुमार | 60 से 145 करोड़ | 2500 करोड़ |
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)
करीब 350 करोड़ की नेटवर्थ वाले अल्लू अर्जुन भारत के सबसे महंगे एक्टर हैं। पुष्पा: द राइज (2021) में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर तेलगु सुपरस्टार ने देशभर में अपनी बड़े फैन बनाए। हाल ही में रिलीज हुई सीक्वल पुष्पा: द रूल- पार्ट 2 (2024) ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए 300 करोड़ रुपये की फीस ली थी और इसके साथ ही तमिल सुपरस्टार जोसेफ विजय को पछाड़कर देश के सबसे महंगे भारतीय एक्टर (highest-paid Indian actor) बन गए हैं।
जोसेफ विजय (Joseph Vijay)
जोसेफ विजय चंद्रशेखर को फैंस थलापति विजय नाम से बुलाते हैं। देश के सबसे महंगे एक्टर्स में एक विजय प्रति फिल्म 130 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। करीब 474 करोड़ रुपये की अनुमानित नेट वर्थ वाले विजय ने पिछले दो दशकों में कई शानदार सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका सफर साल 1984 में एक बाल कलाकार के तौर पर फिल्म ‘वेत्री’ के साथ शुरु हुआ और जल्द ही तमिल सिनेमा में उनका दबदबा कायम हो गया। साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ ने दुनियाभर में 612 करोड़ कमाए और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान देश के सबसे अमीर एक्टर हैं। 6300 करोड़ रुपये की अनुमानित नेट वर्थ वाले किंग खान ने अपने करियर में असफलताएं भी देखी हैं लेकिन हर बार जबरदस्त वापसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रभुत्व बरकरार रखा है। 2023 में उन्होंने दो रिकॉर्ड-ब्रेकिंग ब्लॉकबस्टर्स ‘जवान’ और ‘पठान’ के साथ अपने फैंस को खुश कर दिया। इन दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में करीब 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। टेलीविज़न में अपने शुरुआती दिनों से लेकर दीवाना (1992) में अपने बॉलीवुड डेब्यू तक, SRK ने इंडस्ट्री के सबसे रईस सितारों में से एक के रूप में अपनी विरासत को मजबूत किया है।
रजनीकांत (Rajinikanth)
रजनीकांत को साउथ सिनमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाता है। उनके दीवाने फैंस देशभर में हैं। शिवाजी राव गायकवाड़ के तौर पर जन्मे रजनीकांत ने दशकों तक तमिल फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है और कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। थिएटर में बड़ी भीड़ को लाने के लिए फिल्म में रजनीकांत की मौजूदगी ही काफी होती है। साउथ इंडिया के सबसे महंगे एक्टर के तौर पर मशहूर रजनीकांत एक फिल्म के लिए 125 करोड़ से 270 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल आई एक्शन ड्रामा Vettaiyan में दिखे रजनीकांत ने 125 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिए थे।
आमिर खान (Aamir Khan)
आमिर खान को ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ का टैग उनके फैंस ने दिया है। फिल्म मेकिंग से लेकर एक्टिंग तक कई प्रोजेक्ट में दमदार काम करने वाले आमिर खान की नेट वर्थ करीब 1862 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक, आमिर एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से 275 करोड़ रुपये के बीच कमाई करते हैं। 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ के उम्मीदों पर खरा ना उतने के बावजूद, आमिर बॉक्स-ऑफिस के पावरहाउस हैं। अब आमिर फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ से एक बार फिर थिएटर में वापसी के लिए तैयार हैं।
प्रभास (Prabhas)
भारत के सबसे पॉप्युलर स्टार में से एक प्रभास की अनुमानित नेट वर्थ करीब 241 करोड़ रुपये है। लार्जर दैन लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर प्रभास हर फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ से 200 करोड़ के बीच चार्ज करते हैं। एसएस राजमौली की ‘बाहुबली’ सीरीज से तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाने में कामयाब रहे प्रभास फिलहाल नॉर्थ से लेकर साउथ तक पूरे देश के सुपरस्टार हैं। पिछले 8 सालों में उनकी नेटवर्थ में 94 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया है।
अजीत कुमार (Ajith Kumar)
अजीत कुमार साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग और नियमित बॉक्स-ऑफिस कामयाबी के लिए मशहूर अजीत कुमार की अनुमानित नेट वर्थ करीब 196 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत एक फिल्म के लिए 105 करोड़ से 165 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं।
सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान की अनुमानित नेट वर्थ करीब 2900 करोड़ रुपये है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सलमान की फैन फॉलोइंगक जबरदस्त है। 90 के दशक में रोमांटिक ‘प्रेम’ से लेकर बॉलीवुड के ‘भाई’ के तौर पर सलमान ने जबरदस्त प्यार बटोरा है और उनका फैन बेस लगातार मजबूत हुआ है। एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करने वाले सलमान लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं। कुछ समय पहले आई ‘टाइगर-3’ ने दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़े और करीब 466.64 करोड़ रुपये के बीच कमाई की।
कमल हासन (Kamal Haasan)
भारतीय सिनेमा में कमल हासन जाना-माना नाम है। कई दशकों से इंडस्ट्री में शानदार करियर की बदौलत कमल हासन की अनुमानित नेट वर्थ करीब 150 करोड़ रुपये है। एक फिल्म के लिए वह 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं। अपनी वर्सेटैलिटी के लिए मशहूर कमल हासन ने तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी इंडस्ट्री में करीब 220 फिल्मों में काम किया है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
‘हेरा-फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी आइकॉनिक फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमिंग टाइमिंग के अलावा ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘पैडमैन’ जैसी फिल्मों में मजबूत सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों में एक्टिंग करके अक्षय कुमार ने काफी पॉप्युलैरिटी हासिल की है। करीब 2500 करोड़ रुपये की नेट वर्थ वाले अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए 60 से 145 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं।