आज के वक्त में हर किसी का सपना होता है कि वे बड़े और खूबसूरत शहर में अपना घर बनाए, लेकिन तेजी से बढ़ती महंगाई की वजह से यह सपना काफी मुश्किल होता जा रहा है। स्विस वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप जूलियस बेयर ने ग्लोबल ट्रेड वॉर, हाई जियोपॉलिटिकल टेंशन और कंज्यूमर खर्च में कमी के बीच अपनी ग्लोबल वेल्थ एंड लाइफस्टाइल रिपोर्ट 2025 में दुनिया भर के उन अमीर लोगों के लिए शहरों की रैंकिंग की है जो “अच्छी ज़िंदगी जीना चाहते हैं”।

जुलाई में पब्लिश हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि टॉप तीन शहर वैसे ही हैं, हालांकि क्रम थोड़ा अलग है। लगातार तीसरे वर्ष सिंगापुर दुनिया के सबसे महंगे शहर के तौर पर टॉप पर बना हुआ है। अपने बिज़नेस माहौल और ग्लोबल कनेक्टिविटी की वजह से अमीर लोगों के लिए लंबे समय से पसंदीदा शहर माना जाने वाला लंदन दूसरे नंबर पर आ गया है। इसने हांगकांग को नीचे पहुंचा दिया है और ये तीसरे नंबर पर आ गया है।

रिपोर्ट में बैंकॉक और टोक्यो ने सबसे बड़ी छलांग लगाई, वे छह पोजीशन ऊपर चढ़कर क्रमशः 11वें और 17वें सबसे महंगे शहर बन गए। 2022 में रैंकिंग में चीन का शहर शंघाई, जो टॉप पर था, उसकी रैंकिंग में भारी गिरावट आई और वह 2025 में चौथे पोजीशन से छठे पोजीशन पर आ गया।

दुनिया के टॉप 10 सबसे महंगे शहर (2025)

सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर लगातार तीसरी बार दुनिया का सबसे महंगा शहर बना है। यहां कारें और हैंडबैग जैसी लग्जरी चीजें बेहद महंगी हैं। दूसरी ओर, ट्रेडमिल जैसे कुछ आइटम तुलनात्मक रूप से सस्ते मिलते हैं।

Amitabh Bachchan Net Worth: कितने अमीर है बॉलीवुड के ‘ महानायक’ अमिताभ बच्चन?

लंदन (London)

लंदन ने इस साल हांगकांग को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शहर में MBA, LASIK और स्कूलिंग बेहद महंगी हैं। यहाँ कारें अन्य शहरों की तुलना में सस्ती मानी गई हैं।

हांगकांग (Hong Kong)

हांगकांग एक स्थान गिरकर तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां वकील की फीस दुनिया में सबसे महंगी मानी जाती है। वहीं, शैम्पेन सबसे सस्ती चीज़ों में शामिल है।

मोनाको (Monaco)

मोनाको ने रैंकिंग में सुधार करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। यहाँ प्रॉपर्टी और MBA की लागत सबसे अधिक है। शैम्पेन तुलनात्मक रूप से सस्ता पाया गया है।

ज़्यूरिख (Zurich)

ज़्यूरिख एक स्थान ऊपर चढ़कर पाँचवें नंबर पर पहुंचा है। MBA कोर्स यहाँ सबसे महंगे हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूल की फीस अन्य शहरों की तुलना में कम है।

शंघाई (Shanghai)

शंघाई दो स्थान गिरकर छठे नंबर पर आया है। यहां डिगस्टेशन डिनर सबसे महंगे अनुभवों में से एक है। शैम्पेन इस शहर में सबसे सस्ते आइटमों में शामिल है।

दुबई (Dubai)

दुबई ने बड़ी छलांग लगाते हुए 12वें से 7वें स्थान पर जगह बनाई है। इस शहर में MBA की कीमतें सबसे ज्यादा हैं। बिज़नेस फ्लाइट यहां सबसे सस्ती मानी जाती है।

न्यूयॉर्क (New York)

न्यूयॉर्क एक स्थान गिरकर आठवें नंबर पर है। शहर में होटल सुइट्स बेहद महंगे हैं। जबकि टेक पैकेज इस शहर में सबसे सस्ते विकल्पों में शामिल है।

पेरिस (Paris)

पेरिस एक स्थान खिसककर नौवें स्थान पर आ गया है। यहाँ MBA और स्पा सर्विसेज सबसे महंगी हैं। प्राइवेट स्कूल की फीस अन्य शहरों की तुलना में कम पाई गई है।

मिलान (Milan)

मिलान पहली बार टॉप 10 में शामिल हुआ है। इस शहर में MBA की लागत सबसे अधिक है। साथ ही, बिजनेस फ्लाइट अपेक्षाकृत सस्ती मिलती है।

PPF Calculator: सिर्फ 417 रुपये का निवेश! मैच्योरिटी पर बन जाएगा 41 लाख का फंड, यहां जानें कैलकुलेशन

भारत का कौन सा शहर 20वें नंबर पर है?

भारत की फाइनेंशियल राजधानी मुंबई 20वें नंबर पर है।