विराट कोहली ने कथित तौर पर गुरुग्राम स्थित अपने आलीशान बंगले की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई विकास कोहली को ट्रांसफर कर दी है। विराट कथित तौर पर लंदन चले गए हैं और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दो बच्चों के साथ वहीं रह रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में संपत्ति से जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक जटिलताओं से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। न्यूज18 के मुताबिक, इस प्रॉपटी की अनुमानित कीमत 80 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल की एक खबर के अनुसार,14 अक्टूबर को विराट की प्रॉपटी का औपचारिक हस्तांतरण गुरुग्राम के वज़ीराबाद तहसील कार्यालय में हुआ। उन्होंने तस्वीरें खिंचवाईं, तहसील कर्मचारियों के लिए ऑटोग्राफ दिए और कागजी कार्रवाई भी की।

दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी! इन सरकारी कर्मचारियों के लिए हुआ 60 दिन के बोनस का ऐलान

विकास की इंस्टाग्राम पोस्ट

एक अस्पष्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में विकास कोहली ने लिखा, ‘आजकल इतनी सारी गलत जानकारी और फर्जी खबरों से मैं हैरान नहीं हूं… कुछ लोग इतने खाली होते हैं और उनके पास ऐसा करने के लिए बहुत समय होता है… आप लोगों को शुभकामनाएं।’

हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में विराट कोहली द्वारा अपने नाम पर संपत्ति हस्तांतरण के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CGHS के नए बिलिंग नियम हुए लागू, जानें क्या बदला है

GPA क्या है और कैसे काम करता है?

जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) एक कानूनी दस्तावेज है जिसके जरिए एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को संपत्ति, वित्त या कानूनी मामलों में अपनी ओर से कार्य करने के लिए अधिकृत करता है। इसमें अचल संपत्ति का मैनेजमेंट, समझौते करना और वित्तीय लेन-देन करना भी शामिल है।

संपत्ति के स्वामित्व के मामले में, संपत्ति का स्वामित्व ट्रांसफर करने के लिए GPA के साथ एक बिक्री विलेख भी जरुरी है। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए GPA के जरिए अपनी संपत्ति का मैनेजमेंट करना एक सामान्य प्रथा मानी जाती है ताकि प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके और मालिक की भारत में भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता को समाप्त किया जा सके।