Himachal Pradesh, Vikramaditya Singh Net Worth: पिछले दो दिन से राजनीतिक गलियारों में एक नाम जो सुर्खियों में छाया हुआ है, वो है विक्रमादित्य सिंह। हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के लिए चिंता की लकीरें लाने वाले विक्रमादित्य सिंह राज्य में कैबिनेट मंत्री हैं। हालांकि, उनके इस्तीफा देने की भी खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर अपने अपमान का आरोप लगाया है।

हिमाचल में आए सियासी तूफान के बीच हम आपको बता रहे हैं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की दौलत के बारे में। विक्रमादित्य सिंह फिलहाल शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह, मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

Vikramaditya Singh Net Worth

विक्रमादित्य सिंह राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे और 6 बार सीएम रहे। 2021 में पिता के निधन के बाद विक्रमादित्य सिंह को राजा बनाया गया। 17 अक्टूबर, 1989 में जन्मे विक्रमादित्य ने 2017 में पहली बार चुनाव लड़ा।

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। जी हां, उनके पास 101.39 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

MyNetaInfo के मुताबिक, 2022 में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल नेट वर्थ 101 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके पास कुल 1,01, 39, 61,033 करोड़ रुपये के एसेट्स हैं।

आपको बता दें कि 2017 में उनकी टोटल नेट वर्थ 84,32,81,014 करोड़ रुपये थी।

विक्रमादित्य के पास कई महंगी कारें भी हैं। उनके पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 कार है जिसकी कीमत 28 लाख रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा वह Ford Endeavour के भी मालिक हैं जिसकी वैल्यू 30 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं नेक्सा इग्निस ज़ेटा की कीमत 5,20,000 रुपये से ज्यादा है।

हिमाचल की राजनीति में तूफान लाने वाले विक्रमादित्य सिंह के पास 24 लाख रुपये से ज्यादा की गोल्ड ज्वेलरी और 4 लाख से ज्यादा की डायमंड ज्वेलरी है। इसके अलावा उनके पास 11 करोड़ से ज्यादा कृषि योग्य भूमि भी है। 77 लाख रुपये ज्यादा की कीमत की गैर कृषि भूमि भी विक्रमादित्य सिंह के पास है। 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमर्शियल बिल्डिंग भी उनके पास है। हिमाचल में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेजिडेंशियल बिल्डिंग के भी मालिक हैं।