Top 10 Richest Ministers in Modi 3.0 Union Cabinet: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (NDA government) ने 9 जून 2024 को सत्ता संभाल ली है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन को 293 सीटों पर जीत मिली। लगातार तीसरी बार पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस गठबंधन में TDP, JDU और दूसरी पार्टियां शामिल हैं। केंद्रीय कैबिनेट में इस बार कुल 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें से 31 कैबिनेट जबकि 35 राज्य और 5 राज्य स्वंतत्र प्रभार मंत्री हैं।

एनडीए सरकार के इन सभी मंत्रियों में डॉक्टर चंद्र शेखर पेम्मासानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और इसकी वजह है उनकी 5705 करोड़ रुपये की अकूत संपत्ति। Association of Democratic Reforms (ADR) की लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मौजूदा लोकसभा में जीतने वाले उम्मीदवारों में से 93 प्रतिशत करोड़पति हैं। हम आपको बता रहे हैं मोदी सरकार 3.0 के 10 सबसे अमीर मंत्रियों के बारे में…

PM Kisan Yojana 17th Installment 2024 LIVE: किसानों को है PM किसान की 17वीं किस्त का इंतजार, जानें कब तक आ सकते हैं खाते में 2000 रुपये

Top 10 richest union cabinet ministers in Modi 3.0

सीरियल नंबरनामपार्टीयूनियन कैबिनेट: मंत्रालय पोर्टफोलियोसंपत्ति
डॉक्टर चंद्र शेखर पेम्मासानीटीडीपीग्रामीण विकास राज्य मंत्री, कम्युनिकेशंस राज्य मंत्री5705 करोड़
ज्योतिरादित्य सिंधियाबीजेपीसंचार मंत्री, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री425 करोड़
एचडी कुमारस्वामीजेडी (एस)भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय217 करोड़
अश्विनी वैष्णवबीजेपीरेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी144 करोड़
राव इंद्रजीत सिंहबीजेपीराज्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय121 करोड़
पीयूष गोयलबीजेपीवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री110 करोड़
अमित शाहबीजेपीगृह और सहकारिता मंत्रालय65 करोड़
कृष्ण पाल गुर्जरबीजेपीसहकारिता राज्य मंत्री62 करोड़
वी. सोमन्नाबीजेपीजल शक्ति मंत्री, रेल राज्य मंत्री60 करोड़
पंकज चौधरीबीजेपीवित्त राज्य मंत्री41 करोड़
  1. डॉक्टर चंद्र शेखर पेम्मासानी:Dr Chandra Sekhar Pemmasani (TDP)
    पार्टी: तेलुगू देशम पार्टी (TDP)
    पोर्टफोलियो: ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, कम्युनिकेशंस राज्य मंत्री
    लोकसभा: विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश

डॉक्टर चंद्र शेखर पेम्मासानी मोदी 3.0 कैबिनेट और संसद के सबसे अमीर सदस्य हैं। 18वीं लोकसभा में चुनाव जीतने वाले पेम्मासानी के पास 5705 करोड़ रुपये की धन-दौलत है। पेम्मासानी ने आंध्र प्रदेश की गुंटूर सीट से जीत हासिल की और YSRCP के किलारी वेंकट को मात दी। उन्हें ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस का राज्य मंत्री बनाया गया है।

  1. ज्योतिरादित्य एम.सिधिया: Jyotiraditya M. Scindia (BJP)
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    पोर्टफोलियो: संचार मंत्री, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री
    लोकसभा: गुना, मध्य प्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाता ग्वालियर की रॉयल फैमिली से हैं। उनके पास 425 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वह मोदी कैबिनेट के दूसरे सबसे धनी मंत्री हैं। 2020 में कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले सिंधिया को राज्य सभा से चुना गया था और 2021 में एविएशन और स्टील मंत्री बनाया गया। 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास व संचार मंत्री बनाया गया है।

Chandra Sekhar Pemmasani के आसपास भी नहीं हैं चंद्रबाबू नायडू, 500 करोड़ से भी ज्यादा है संपत्ति

  1. एच.डी. कुमारस्वामी: H.D. Kumaraswamy (JD(S))
    पार्टी: जनता दल (सेक्युलर)
    पोर्टफोलियो: भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
    लोकसभा: चन्नापटना, कर्नाटक

एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 217 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। चन्नापटना लोकसभा सीट से जीतने वाले एच.डी कुमार स्वामी को भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

  1. अश्विनी वैष्णव: Ashwini Vaishnaw (BJP)
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    पोर्टफोलियो: रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
    लोकसभा: ओडिशा से राज्य सभा सांसद

अश्विनी वैष्णव ओडिशा से सांसद हैं और उनके पास कुल 144 करोड़ रुपये की धन-दौलत है। 2019 से बीजेपी के राज्यसभा सासंद को इस बार भी रेल मंत्रालय सौंपा गया है। Modi 3.0 Union Cabinet में उनके पास सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी है।

  1. राव इंद्रजीत सिंह: Rao Inderjit Singh (BJP)
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    पोर्टफोलियो: राज्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय
    लोकसभा: गुड़गांव, हरियाणा

गुड़गांव से सांसद और दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी संपत्ति 121 करोड़ रुपये बताई है। पिछले तीन चुनावों से गुड़गांव सीट जीत रहे राव इंद्रजीत नई कैबिनेट में राज्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी वहन करेंगे।

  1. पीयूष गोयल: Piyush Goyal (BJP)
    पार्टी:
    भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    पोर्टफोलियो:वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
    लोकसभा: मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट, महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्या

पीयूष गोयल के पास 110 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उन्होंने मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से चुनाव जीता है और उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया है।

  1. अमित शाह: Amit Shah (BJP)
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    पोर्टफोलियो: गृह और सहकारिता मंत्रालय
    लोकसभा: गांधी नगर, गुजरात

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पास करीब 65 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्हें गुजरात की गांधीनगर सीट से जीत मिली है और 2019 कैबिनेट की तरह ही इस बार भी गृह मंत्री का पद मिला है। इस बार वह सहकारिता मंत्रालय भी देखेंगे।

  1. कृष्ण पाल गुर्जर: Krishan Pal Gurjar (BJP)
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    पोर्टफोलियो: सहकारिता राज्य मंत्री
    लोकसभा: फरीदाबाद, हरियाणा

कृष्ण पाल गुर्जर के पास कुल 62 करोड़ रुपये की दौलत है। उन्हें फरीदाबाद से सांसद चुना गया है। 2014, 2019 और 2024 में लगातार उन्होंने जीत हासिल की है। मोदी 3.0 कैबिनेट में कृष्ण पाल गुर्जर को सहकारिता राज्य मंत्री बनाया गया है।

  1. वी. सोमन्ना: V. Somanna (BJP)
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    पोर्टफोलियो: जल शक्ति मंत्री, रेल राज्य मंत्री
    लोकसभा: गोविंदराज नगर, कर्नाटक

वी.सोमन्ना को कर्नाटक के गोविंदराज नगर से बीजेपी सांसद चुना गया है। उन्हें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में जल शक्ति राज्य मंत्रालय और रेल राज्य मंत्री बनाया गया है।

  1. पंकज चौधरी: Pankaj Chaudhary (BJP)
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    पोर्टफोलियो: वित्त राज्य मंत्री
    लोकसभा: महाराजगंज, उत्तर प्रदेश</li>

पंकज चौधरी के पास 41 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। महाराजगंज से चुनाव जीतने वाले पंकज चौधरी को 2024 में वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है।