Top 10 richest Indian tycoons in 2023: भारत ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अपनी जगह मजबूत कर ली है। Forbes’ 2023 World’s Billionaires लिस्ट में इस बार 169 भारतीय शामिल हैं। बता दें कि हर साल भारत में अरबपतियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। और भारत के कारोबारियों का धन भी बढ़ गया है। हम आपको बता रहे हैं देश के 10 सबसे रईस शख्स और उनकी नेट वर्थ के बारे में…
दिसंबर 2023 की बात करें तो मुकेश अंबानी निर्विवाद देश के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। बता दें कि यह एक्सक्लूसिव लिस्ट फोर्ब्स की सूची पर आधारित है।
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)
उम्र: 66 वर्ष
नेट वर्थ: 98 बिलियन डॉलर
सोर्स: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd)
66 वर्षीय मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 96.8 बिलियन डॉलर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अलग-अलग फील्ड्स जैसे पेट्रोकैमिकल्स, ऑइल एंड गैस, रिटेल और टेलिकॉम में कारोबार करती है। अंबानी का कारोबार भारत की इकोनॉमी में एक बड़ा रोल प्ले करती है।
गौतम अडानी (Gautam Adani)
उम्र: 61 वर्ष
नेट वर्थ: 74.3 बिलियन डॉलर
सोर्स: अडानी ग्रुप (Adani Group)
गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के मालिक हैं और उनकी नेट वर्थ करीब 58.5 बिलियन डॉलर है। अडानी ग्रुप देश के पोर्ट ऑपरेशन, डिवेलपमेंट आदि में बड़ी भूमिका अदा करता है। जनवरी 2024 में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद भी अडानी ग्रुप की ग्रोथ लगातार बढ़ रही है।
शिव नाडर (Shiv Nadar)
उम्र:78 वर्ष
नेट वर्थ: 33.9 बिलियन डॉलर
सोर्स: HCL Enterprise
शिव नाडर की नेट वर्थ करीब 29.4 बिलियन डॉलर है। और HCL की ओनरशिप उनके पास है। एचसीएल एक आईटी कंपनी है। जाने-माने समाजसेवी नाडर को 2008 में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 2008 में पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है।
सावित्री जिंदल एंड फैमिली (Savitri Jindal & family)
उम्र: 73 वर्ष
नेट वर्थ: 28.9 बिलियन डॉलर
सोर्स: ओ.पी. जिंदल ग्रुप (O.P. Jindal Group)
मशहूर व्यवसायी सावित्री जिंदल फिलहाल O.P. जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। अपने बेटों के साथ वह कई सारे बिजनेस डिवीजन को संभालती हैं। इनमें JSW Sports भी शामिल हैं। उनका कहना है कि वह देश की सबसे अमीर महिला हैं।
साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla)
उम्र: 82 वर्ष
नेट वर्थ: 22.4 बिलियन डॉलर
सोर्स: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India)
साइरस पूनावाला, दवाइयों के कारोबार से जुड़े हैं। COVID-19 के समय सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने सबसे ज्यादा वैक्सीन डिवेलप कीं और दुनिया के सबसे बड़ा वैक्सीन मैन्युफैक्चरर बना।
दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi)
उम्र: 67 वर्ष
नेट वर्थ: 20.7 बिलियन डॉलर
सोर्स:सन फार्मास्यूटिकल्स (Sun Pharmaceuticals)
67 वर्षीय दिलीप सांघवी के पास 18.7 बिलियन डॉलर का साम्राज्य है। वह Sun Pharmaceutical Industries के मालिक हैं और फार्मा सेक्टर के बड़े खिलाड़ी हैं।
राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani)
उम्र: 68 वर्ष
नेट वर्थ: 17.8 बिलियन डॉलर
सोर्स: एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (Avenue Supermarts Limited)
राधाकिशन दमानी एक जाने-माने निवेशक और कारोबारी हैं। Avenue Supermarts Limited की शुरुआत करने वाले राधाकिशन अब तक देश में 200 से ज्यादा DMart स्टोर खोल चुके हैं।
कुमार बिड़ला (Kumar Birla)
उम्र: 56 वर्ष
नेट वर्थ: 19.2 बिलियन डॉलर
सोर्स: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries)
56 साल के कुमार बिड़ला, आदित्य बिड़ला ग्रुप की देखरेख करते हैं। बिड़ला ग्रुप देश में ऐल्युमिनियम, सीमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर में कारोबार करता है।
लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal)
उम्र: 73 वर्ष
नेट वर्थ: 17.4 बिलियन डॉलर
सोर्स: आर्सेलरमित्तल (Arcelor Mittal)
73 साल के लक्ष्मी मित्तल, ArcelorMittal के चेयरमैन हैं। आर्सेलरमित्तल दुनिया की सबसे बड़े स्टील प्रोड्यूसर है।
उदय कोटक (Uday Kotak)
उम्र: 64 वर्ष
नेट वर्थ: 13.9 बिलियन डॉलर
सोर्स: कोटक महिंद्रा बैंक
64 साल के उदय कोटक, Kotak Mahindra Group के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।