Top 10 richest Indian women cricketers: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर, 2025 को इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने आईसीसी महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक जीत ने अब खिलाड़ियों को सुर्खियों में ला दिया है। आज हम आपको 10 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये सभी इनकम की जानकारी गुडरिटर्न्स और CNBC Tv18 की रिपोर्ट्स के हवाले दी गई है, आइए जानते हैं…

मिताली राज नेट वर्थ: Mitali Raj Net Worth

मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी, ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंट्री, मेंटरशिप भूमिकाओं और क्रिकेट से जुड़ी प्रोजेक्ट के जरिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। लगभग 40-45 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ, मिताली राज को अक्सर सबसे धनी भारतीय महिला क्रिकेटर माना जाता है।

Mithali Raj income
मिताली राज: (PHOTO- Express Archives)

स्मृति मंधाना नेट वर्थ: Smriti Mandhana Net Worth

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 32-34 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Smriti Mandhana income
स्मृति मंधाना: (PHOTO- Express Archives)

हरमनप्रीत कौर नेट वर्थ: Harmanpreet Kaur Net Worth

हरमनप्रीत कौर भारत की सबसे गतिशील क्रिकेटरों में से एक है। मैदान पर और मैदान के बाहर की सफलता उनकी निरंतरता और महिला क्रिकेट में बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। हरमनप्रीत की अनुमानित कुल संपत्ति ₹24-26 करोड़ रुपये है।

Harmanpreet Kaur income
हरमनप्रीत कौर (PHOTO: Express Archives)

झूलन गोस्वामी नेट वर्थ: Jhulan Goswami Net Worth

पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹8 करोड़ है, जो उन्होंने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान अर्जित की है।

Jhulan Goswami income
झूलन गोस्वामी (PHOTO: Express Archives)

शैफाली वर्मा नेट वर्थ: Shafali Verma Net Worth

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे युवा और सबसे गतिशील खिलाड़ियों में से एक शैफाली वर्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹8-11 करोड़ होने का अनुमान है।

Shafali Verma income
शैफाली वर्मा (PHOTO: Express Archives)

दीप्ति शर्मा नेट वर्थ: Deepti Sharma Net Worth

दीप्ति शर्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹8 करोड़ होने का अनुमान है। इस ऑलराउंडर को WPL में यूपी वॉरियर्स ने ₹2.6 करोड़ में अनुबंधित किया है।

Deepti Sharma income
दीप्ति शर्मा (PHOTO: Express Archives)

जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues)

जेमिमा अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। जेमिमा रोड्रिग्स की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹5 करोड़ है। उनकी कमाई में दिल्ली कैपिटल्स के साथ WPL अनुबंध से ₹2.2 करोड़ और कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट सौदे शामिल हैं।

Jemimah Rodrigues income
जेमिमा रोड्रिग्स (PHOTO: Express Archives)

पूजा वस्त्रकार नेट वर्थ: Pooja Vastrakar Net Worth

पूजा वस्त्रकार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर है। पूजा अनुमानित कुल संपत्ति ₹3-5 करोड़ है। WPL में मुंबई इंडियंस द्वारा ₹1.9 करोड़ में खरीदे जाने के बाद, उन्होंने ओकले और फेयरप्ले स्पोर्ट्स जैसे प्रमुख ब्रांडों के साथ भी एंडोर्समेंट सौदे हासिल किए हैं।

Pooja Vastrakar income
पूजा वस्त्रकार (PHOTO: PTI)

यास्तिका भाटिया नेट वर्थ: Yastika Bhatia Net Worth

यास्तिका भाटिया होनहार युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज है। मैदान पर अपनी उपलब्धियों के अलावा, उन्होंने स्केचर्स इंडिया के साथ भी साझेदारी की है। यास्तिका की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹1 करोड़ है।

Yastika Bhatia income
यास्तिका भाटिया (PHOTO: Express Archives)

रेणुका सिंह ठाकुर नेट वर्थ: Renuka Singh Thakur Net Worth

रेणुका सिंह ठाकुर देश की सबसे होनहार तेज गेंदबाजों में से एक है। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 80 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक है। रेणुका ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है।

Renuka Singh Thakur Income
रेणुका सिंह ठाकुर (PHOTO: Express Archives)