Bank Holiday Today: दिल्ली सरकार ने सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आज यानी मंगलवार, 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X (Twitter) पर एक पोस्ट में छुट्टी की घोषणा करते हुए कहा, “दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस के पावन अवसर पर 25 नवंबर 2025 को अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।”
आज यानी 25 नवंबर 2025 को दिल्ली सरकार की ओर से घोषित छुट्टी की वजह से सभी सरकारी ऑफिस रहेंगे। ऐसे में कई लोग कंफ्यूजन में है। क्या आज बैंक खुले है या बंद। यहां हम आपको इसी की जानकारी दे रहे हैं…
PPF Calculator: सिर्फ 417 रुपये का निवेश! मैच्योरिटी पर बन जाएगा 41 लाख का फंड, यहां जानें कैलकुलेशन
क्या आज बैंक खुले है या बंद?
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, आज सभी बैंक (सार्वजनिक और निजी दोनों) खुले रहेंगे। आज बैंक रिलेटेड सभी कार्यों के लिए ग्राहक अपनी निकटतम शाखा में जा सकते हैं। इस प्रकार, बैंक सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे।
25 नवंबर को दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा?
सरकार ने रविवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया और घोषणा की कि कौन से संस्थान खुले रहेंगे और कौन से बंद रहेंगे। दिल्ली में सभी सरकारी कार्यालय मंगलवार, 25 नवंबर को बंद रहेंगे। हालांकि, दिल्ली में बसें, टैक्सियां और मेट्रो, सब सुचारू रूप से चलेंगी।
बैंक हॉलिडे नवंबर 2025
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 1 नवंबर 2025 | शनिवार | कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल | बैंगलोर, देहरादून |
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमा | आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर। |
| 6 नवंबर 2025 | गुरुवार | नोंग्क्रेम नृत्य | शिलॉन्ग |
| 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार | वांगला फेस्टिवल | शिलॉन्ग |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | कनकदास जयंती / दूसरा शनिवार | पूरे देश में (दूसरा शनिवार) |
| 9 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 23 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 30 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
