Today Bank Holiday: आज यानी 31 जुलाई 2025 (गुरुवार) को शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने आज पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया गया है। ऐसे में कई लोगों के दिमाग में यह सवाल है कि आज बैंक बंद है या खुले। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर वर्ष ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस एक्ट के तहत चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे डाक्यूमेंट की प्रोसेस भी छुट्टी के दिन नहीं होती। ऐसे में अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो यह जान लें कि आज बैंक की छुट्टी है या नहीं।
क्या आज बैंक बंद है या खुले?
हरियाणा सरकार ने आज यानी 31 जुलाई 2025 (गुरुवार) को शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस के रूप में पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया गया है। इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहते हैं। हालांकि, RBI की लिस्ट के मुताबिक 31 जुलाई यानी आज बैंक की छुट्टी नहीं है।
मुकेश अंबानी ला रहे 52,000 करोड़ का आईपीओ; जानें हर एक डिटेल
बैंक हॉलिडे के दिन भी बिना रुकावट कर सकते हैं काम
बैंक हॉलिडे के दिन भी आप बिना रुकावट ऑनलाइन के जरिए बैंक से जुड़े काम कर सकते हैं। आज कल आप मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल भरना और यहां तक कि लोन के लिए आवेदन करना भी आसान हो गया है। इन कामों के जरिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं होती है। इन कामों को आप काफी आसानी से घर बैठे ही कर सकते हैं।
स्विस बैंक में भारतीयों की भारी रकम जमा, 2022 से अब तक कितनी ब्लैक मनी हुई रिकवर?
लेकिन फिर भी कुछ ऐसे काम है जैसे KYC अपडेट कराना, कैश जमा या निकालना, लॉकर की सुविधा लेना, असफल ट्रांजैक्शन से जुड़ी शिकायत करना, जॉइंट अकाउंट या अकाउंट क्लोज करना आदि इन कामों के लिए आपको बैंक के जाना पड़ सकता है ऐसे में बैंक की छुट्टियों के बारे में पहले ही पता कर लेना काफी बेहतर रहता है।
जुलाई में बैंक की छुट्टियां | तारीख | दिन | अवसर | किस राज्य में छुट्टी |
1 | 3 जुलाई 2025 | गुरुवार | खराची पूजा (Kharachi Puja) | अगरतला |
2 | 5 जुलाई 2025 | शनिवार | गुरु हरगोबिंद जी जन्मदिवस (Guru Hargobind Ji’s Birthday) | जम्मू -कश्मीर |
3 | 6 जुलाई 2025 | रविवार | नियमित अवकाश | सभी राज्य |
4 | 12 जुलाई 2025 | शनिवार | नियमित अवकाश | सभी राज्य |
5 | 13 जुलाई 2025 | रविवार | नियमित अवकाश | सभी राज्य |
6 | 14 जुलाई 2025 | सोमवार | बेह दीन्खलाम (Beh Deinkhlam) | शिलॉन्ग |
7 | 16 जुलाई 2025 | बुधवार | हरेला (Harela) | देहरादून |
8 | 17 जुलाई 2025 | गुरुवार | यू टिरोट की पुण्य तिथि (Death Anniversary of U Tirot Singh) | शिलॉन्ग |
9 | 19 जुलाई 2025 | शनिवार | केर पूजा (Ker Puja) | अगरतला |
10 | 20 जुलाई 2025 | रविवार | नियमित साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्य |
11 | 26 जुलाई 2025 | शनिवार | महीने के आखिरी शनिवार की छुट्टी | सभी राज्य |
12 | 27 जुलाई 2025 | रविवार | नियमित सरकारी अवकाश | सभी राज्य |
13 | 28 जुलाई 2025 | सोमवार | द्रुक्पा त्से-ज़ी (Drukpa Tshe-zi) | गंगटोक |