Today Bank Holiday: अगर आपको आज बैंक में कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि आरबीआई हर वर्ष ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इन छु्ट्टियों में सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, रविवार, शनिवार की छुट्टियां भी शामिल होती हैं। ऐसे में आज सोमवार है तो कई लोग जानना चाहते हैं, आज बैंक बंद है या फिर खुले?

बैंक आज क्यों बंद हैं?

आज मेघालय में बेहदीनखलम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। मेघालय सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बेहदीनखलम उत्सव पनार जनजाति का सबसे खास सांस्कृतिक उत्सव है। बेहदीनखलम (हैजा के दानव को भगाने का उत्सव) हर वर्ष बुवाई के बाद जुलाई में मनाया जाता है, जो जयंतिया जनजातियों का सबसे महत्वपूर्ण नृत्य उत्सव है।

इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की अगली किस्त! जानें क्या है 20वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट

जुलाई 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट (July 2025 Bank Holiday List)

16 जुलाई को हरेला के अवसर पर बैंक रहेंगे बंद

उत्तराखंड में हरेला के अवसर पर 16 जुलाई 2025 बैंक बंद रहेंगे। हरेला का त्योहार वर्षा ऋतु के आगमन का उत्सव मनाने का पर्व है। हरेला का त्योहार उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की संस्कृति में बसा हुआ है। हरेला शब्द की बात करें तो यह शब्द हरियाली से बना है जो नई फसल की बुवाई, समृद्धि जीवन का प्रतीक है।

फिल्म या विज्ञापन नहीं! बिजनेस, स्टार्टअप और स्मार्ट निवेश से जॉन अब्राहम ने की तगड़ी कमाई, 60 करोड़ का घर और 251 करोड़ की नेटवर्थ

17 जुलाई को यू तिरोत की पुण्यतिथि पर  बंद रहेंगे बैंक

17 जुलाई को मेघालय में यू तिरोत की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई को मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि मनाई जाती है, जिन्हें मेघालय के महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है।

19 जुलाई को बैंक की छुट्टी

त्रिपुरा में केर पूजा के अवसर पर 19 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे।  केर पूजा त्रिपुरा में मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्योहार है।

20 जुलाई को बैंक की छुट्टी

रविवार की छुट्टी की वजह से 20 जुलाई को पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।

26 जुलाई को बैंक की छुट्टी

26 जुलाई को महीने का चौथा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 जुलाई को बैंक की छुट्टी

रविवार की छुट्टी की वजह से 27 जुलाई को पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।

28 जुलाई को बैंक की छुट्टी

सिक्किम में द्रुक्पा त्शे-जी के अवसर पर 28 जुलाई को बैंक की छुट्टी रहेगी। यह त्योहार सिक्किम में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण बौद्ध त्योहार है, जो भगवान बुद्ध के पहले उपदेश का जश्न मनाता है।

बैंक की छुट्टी के दिन भी एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियां रहेंगी चालू

बैंक की छुट्टी के दिन भी एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से जारी रहेंगी। आप ऑनलाइन लेन-देन, बिल भुगतान और अन्य ऑनलाइन सेवाएं बिना किसी रूकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं।

जुलाई 2025 में छुट्टियांतारीखदिनअवसरकिस राज्य में छुट्टी
13 जुलाई 2025गुरुवारखराची पूजा अगरतला
25 जुलाई 2025शनिवारगुरु हरगोबिंद जी जन्मदिवस जम्मू -कश्मीर
36 जुलाई 2025रविवारनियमित अवकाशसभी राज्य
412 जुलाई 2025शनिवारनियमित अवकाशसभी राज्य
513 जुलाई 2025रविवारनियमित अवकाशसभी राज्य
614 जुलाई 2025सोमवारबेह दीन्खलाम शिलॉन्ग
716 जुलाई 2025बुधवारहरेला (Harela)देहरादून
817 जुलाई 2025गुरुवारयू टिरोट की पुण्य तिथिशिलॉन्ग
919 जुलाई 2025शनिवारकेर पूजा अगरतला
1020 जुलाई 2025रविवारनियमित साप्ताहिक अवकाशसभी राज्य
1126 जुलाई 2025शनिवारमहीने के आखिरी शनिवार की छुट्टीसभी राज्य
1227 जुलाई 2025रविवारनियमित सरकारी अवकाशसभी राज्य
1328 जुलाई 2025सोमवारद्रुक्पा त्से-जीगंगटोक