Which is india’s Fastest Train: भारतीय रेलवे ने साल 1969 में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरु की थी। इस ट्रेन का मकसद राज्यों की राजधानी को देश की राजधानी से कनेक्ट करना था। फिलहाल देश में अलग-अलग रूट्स पर 20 से ज्यादा राजधानी ट्रेन चल रही हैं। बात करें पहली राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) की तो पहली ट्रेन दिल्ली और हावड़ा के बीच चली थी। भारतीय रेलवे नेटवर्क में राजधानी ट्रेन को प्रीमियम ट्रैवल का प्रतीक माना जाता है।
भारत में सबसे तेज राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन कौन सी है?
भारत की सबसे तेज राजधानी एक्सप्रेस को 1972 में लॉन्च किया गया था। यह ट्रेन मुंबई से नई दिल्ली को कनेक्ट करती है। यह ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से होकर गुजरती है। अपनी स्पीड और स्पेशल फीचर्स के लिए पॉप्युलर राजधानी ट्रेन अब भारतीय रेलवे सिस्टम का अहम हिस्सा है।
भारत में राजधानी के अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस एक्सप्रेस ट्रेन भी सबसे फास्ट ट्रेन में शामिल है। यह ट्रेन 180kmph की अधिकतम स्पीड के हिसाब से डिजाइन की गई है। इसके अलावा गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन 160kmph तक की स्पीड पर जा सकती है। तेजस एक्सप्रेस की बात करें तो यह ट्रेन 200kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है। सियालदाह दूरंतो एक्सप्रेस (Sealdah Duronto Express) भी 130kmph तक की स्पीड पर चल सकती है। इसके अलावा, भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 150kmph की स्पीड ऑफर करती है।
गुड न्यूज! आपकी EMI हुई कम, लोन भी सस्ता, इस बैंक ने की ब्याज दर में कटौती, चेक करें पूरी डिटेल
Mumbai-New Delhi Rajdhani Express Train: दूरी और अवधि
मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सिर्फ 15 घंटे 32 मिनट में 1384 km की स्पीड कवर कर लेती है। इसके बाद नंबर आता है AK Tejas Rajdhani Express (ट्रेन संख्या 12953) का जो 16 घंटा 33 मिनट में अपना सफर पूरा करती है। इसके अलावा CSMT-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express (ट्रेन संख्या 22221) 17 घंटे 55 मिनट में ट्रैवल टाइम पूरा करती है।
मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन स्पीड: Mumbai-New Delhi Rajdhani Express Train Speed
मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12951/12952) को मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के तौर पर भी जाना जाता है। यह ट्रेन 140kmph की अधिकतम स्पीड तक जा सकती है। इस स्पीड के साथ यह भारत की सबसे तेज राजधानी एक्सप्रेस है।
मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रूट, स्टॉपेज: Mumbai-New Delhi Rajdhani Express Train Route, stoppages
अपनी यात्रा के दौरान, मुंबई-नई दिल्ली राजधानी छह प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है: बोरीवली, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन और कोटा जंक्शन। ट्रेन प्रतिदिन चलती है, ट्रेन संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल से 17:00 बजे प्रस्थान करती है और अगले दिन 08:32 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। अपनी वापसी यात्रा पर, ट्रेन संख्या 12952 नई दिल्ली से 16:55 बजे प्रस्थान करती है और 08:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचती है।
मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन कोच कंपोजिशन: Mumbai-New Delhi Rajdhani Express Train Coach composition
ट्रेन के कोच कंपोजिशन की बात करें तो 22 पूरी तरह से वातानुकूलित कोच (air-conditioned) शामिल हैं: 12 थर्ड एसी, 5 सेकेंड एसी, 1 फर्स्ट एसी, 1 पेंट्री कार और एक सामान वैन। यह कॉन्फ़िगरेशन यात्रियों के लिए आरामदायक और शानदार यात्रा अनुभव सुनिश्चित करता है।
मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन टिकट प्राइस: Mumbai-New Delhi Rajdhani Express Train: Ticket price/ fare
मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के टिकट की कीमतें डायनामिक हैं। इस ट्रेन के एसी 3 टियर (3ए) के लिए 3,085 रुपये, एसी 2 टियर (2ए) के लिए 4,245 रुपये और एसी फर्स्ट क्लास (1ए) के लिए 5,275 रुपये है।