Elon Musk Vs Mukesh Ambani: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े दौलतमंद अरबपति एलन मस्क की स्पेस ब्रॉडबैंड सर्विस Starlink की भारत में एंट्री से पहले ही विवाद शुरू हो गया है।
दरअसल, ये कंपनी सेटेलाइट के जरिये भारतीय यूजर्स को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की तैयारी में जुटी है। इसी के तहत बीते फरवरी महीने में स्पेस ब्रॉडबैंड सर्विस Starlink ने भारत में प्री-बुकिंग शुरू की थी लेकिन अब इस पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। बता दें कि Starlink सर्विस SpaceX के अधीन काम करती है।
क्या है आरोप: दरअसल, ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (BIF) का आरोप है कि SpaceX के पास भारत में इस तरह की सर्विसेज पेश करने की अनुमति नहीं है। BIF ने टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) से भी इसे रोकने की अपील की है। आपको बता दें कि BIF अमेजन, फेसबुक, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट का प्रतिनिधित्व करने वाला उद्योग निकाय है। (ये पढ़ें-Amazon ने बढ़ाई मुकेश अंबानी के रिलायंस की मुश्किलें, टाटा को फायदा)
मुकेश अंबानी के लिए चुनौती बन सकती है कंपनी: Starlink को भारत में वर्ष 2022 में लॉन्च किया जाना है। इसके भारत में आने के बाद मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की चुनौती बढ़ सकती है। रिलायंस जियो देश की लीडिंग टेलीकॉम कंपनी है। ये लंबे समय तक फ्री में इंटरनेट सर्विस मुहैया कराती रही है। वर्तमान में ये कंपनी 5 जी नेटवर्क की ओर शिफ्ट करने में जुटी है।
वहीं, एलन मस्क की एक अन्य कंपनी टेस्ला भी भारत में एंट्री करने वाली है। इस कंपनी ने बेंगलुरु में रजिस्ट्रेशन करा रखा है। एलन मस्क की टेस्ला चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। बता दें कि टेस्ला अमेरिका की चर्चित इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी है।
एलन मस्क की दौलत कितनी: कुछ दिनों पहले तक दुनिया के सबसे दौलतमंद अरबपति एलन मस्क की रैंकिंग दूसरे नंबर की है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 171 बिलियन डॉलर है। (ये पढ़ें-भारत के लिए एलन मस्क की बड़ी तैयारी)
करीब दो महीने में एलन मस्क की संपत्ति में 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इसके उलट, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पहले स्थान पर बरकरार हैं। जेफ बेजोस की दौलत 185 बिलियन डॉलर के करीब है।