Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल लिमिटेड (Tata Capital Limited) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी 6 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इस आईपीओ में 8 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी इस इश्यू के जरिए लगभग 15,512 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। यह फ्रेश इक्विटी और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिक्स इश्यू है।
Tata Capital IPO GMP Today
ग्रे मार्केट प्रीमियम को ट्रैक करने वाली विभिन्न वेबसाइटों के मुताबिक, Tata Capital IPO का लेटेस्ट जीएमपी आज सुबह 10:59 बजे तक 10 रुपये है। वहीं 26 सितंबर को इसका जीएमपी ₹30 था।
टाटा कैपिटल आईपीओ प्राइस बैंड (Tata Capital IPO Price Band)
टाटा कैपिटल ने प्रति शेयर 310 से 326 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
D-Mart ने तोड़ दिए रिकॉर्ड! दूसरी तिमाही का राजस्व 15.4 प्रतिशत बढ़कर 16,219 करोड़ रुपये
टाटा कैपिटल आईपीओ रजिस्ट्रार (Tata Capital IPO Registrar)
एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड टाटा कैपिटल आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार है ।
टाटा कैपिटल आईपीओ फेस वैल्यू (Tata Capital IPO Face Value)
टाटा कैपिटल आईपीओ का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है।
टाटा कैपिटल आईपीओ का टिक साइज़ (Tata Capital IPO Tick Size)
टाटा कैपिटल आईपीओ का टिक साइज 1 रुपया है।
टाटा कैपिटल आईपीओ अलॉटमेंट डेट (Tata Capital IPO Allotment Date)
टाटा कैपिटल आईपीओ का 9 अक्टूबर को अलॉटमेंट होने की संभावना है।
50 की उम्र तक तैयार हो जाएगा 5 करोड़ का फंड! SIP ऐसे बनाएगा आपको करोड़पति
टाटा कैपिटल आईपीओ लिस्टिंग डेट (Tata Capital IPO Listing Date)
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, टाटा कैपिटल के शेयरों को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। लिस्टिंग 13 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।
टाटा कैपिटल आईपीओ बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (Tata Capital IPO Book Running Lead Managers)
कोटक महिंद्रा कैपिटल, बीएनपी परिबास, सीटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एचएसबीसी सिक्योरिटी एंड कैपिटल मार्केट (इंडिया), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, जेपी मॉर्गन इंडिया, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और एक्सिस कैपिटल को आईपीओ का मैनेजर नियुक्त किया गया है।
टाटा कैपिटल आईपीओ जरूरी बातें
टाटा कैपिटल आईपीओ | डिटेल |
प्राइस बैंड | 310-326 रुपये |
आईपीओ डेट | 6-8 अक्टूबर |
जीएमपी | 10 रुपये |
आईपीओ अलॉटमेंट डेट | 9 अक्टूबर |
लिस्टिंग डेट | 13 अक्टूबर |
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]