Stocks to Watch Today, 6 Auguat 2025: आज यानी 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को कई कंपनियों के स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसमें भारती एयरटेल से लेकर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज तक शामिल है। मंगलवार को BSE सेंसेक्स लगभग 308.47 अंक गिरकर 80,710.25 के स्तर को पर बंद हुआ, निफ्टी 73.20 अंक गिरकर 24,649.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
टेलीकॉम कंपनी ने जून तिमाही में 43 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ ₹5,948 करोड़ का कंसो नेट प्रॉफिट दर्ज किया। एक वर्ष पहले यह आंकड़ा ₹4,159 करोड़ था। एयरटेल का रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹49,463 करोड़ पर पहुंच गया।
PF निकालना है? UMANG ऐप से मिनटों में एक्टिवेट करें UAN, जानिए पूरा आसान प्रोसेस
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries)
कंपनी का मुनाफा पिछले वर्ष की तुलना में 3 फीसदी बढ़ा है। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में भी 3 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी के मार्जिन में गिरावट आई है। EBITDA में आधा फीसदी की ग्रोथ हुई है।
ITR फाइल करते वक्त बदल सकते हैं टैक्स रिजीम! जानिए कैसे मिलेगी ज्यादा बचत और क्या है पूरा प्रोसेस
रेमंड रियल्टी (Raymond Realty)
रेमंड रियल्टी ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ₹16.5 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹7.4 करोड़ था। कंपनी की कुल आय ₹374.4 करोड़ रही। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹129.6 करोड़ थी। पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 40 फीसदी बढ़कर ₹24 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष यह ₹17.1 करोड़ था।
NCC
पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर ₹201 करोड़ से घटकर ₹190 करोड़ रह गया है। कंपनी का रेवेन्यू भी घटकर ₹4,378 करोड़ हो गया, जो पहले ₹4,713 करोड़ था। EBITDA ₹439 करोड़ से घटकर ₹395 करोड़ हो गया।
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]