Stock Market Holiday: आज यानी 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती और दशहरा है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन है कि आज शेयर बाजार खुलेंगे या नहीं। बता दें कि कुछ खास अवसरों पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होती है। इसी वजह से अक्सर लोगों के मन में छुट्टी को लेकर ये कन्फ्यूजन बना रहता है। यहां पर हम आपके उसी कन्फ्यूजन को दूर करेंगे..

आज शेयर बाजार बंद है या खुला?

2 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार की छुट्टी है यानी आज बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा।

आज 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती पर बैंक व दफ्तरों में सरकारी छुट्टी, जानें क्या बंद और खुला

अक्टूबर 2025 में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

NSE और BSE की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा, 3 और दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं। जिसमें आज यानी 2 अक्टूबर की छुट्टी भी शामिल है।

2 अक्टूबर 2025

2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती के कारण शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।

21 अक्टूबर 2025

देशभर में 21 अक्तूबर को सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। वहीं, लक्ष्मी पूजन के समय भी बाजार बंद रहेंगे। हालांकि, दोपहर 1.45 बजे से 2.45 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग का सेशन चलेगा। इस समय बाजार 1 घंटे के लिए खुला रहेगा।

50 की उम्र तक तैयार हो जाएगा 5 करोड़ का फंड! SIP ऐसे बनाएगा आपको करोड़पति

22 अक्टूबर 2025

शेयर बाजार में दिवाली बलिप्रतिपदा के दिन भी किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।

नवंबर और दिसंबर कितने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार?

प्रकाश पर्व के अवसर पर 5 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके बाद 25 दिसंबर (क्रिसमस) पर भी बाजार में कारोबार नहीं होगा। त्योहारों का यह सीजन बाजारों के लिए काफी खास होता है, क्योंकि इन मौकों पर अक्सर निवेशक नई शुरुआत करने के लिए शेयर बाजार में कदम रखते हैं।