Share Market Today : सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के 1 नवंबर से चीन की वस्तुओं पर 100 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद ग्लोबल मार्केट में गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 451.82 अंक फिसलकर 82,049 अंक पर आ गया। वही, एनएसई निफ्टी 109.55 अंक टूटकर 25,175.80 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, मारुति और इटर्नल के शेयर लाभ में रहे।

टाटा की कंपनी ने किया निराश, निवेशकों के चेहरे पर मायूसी, 1.23 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 63.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 459.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

दशहरा-दिवाली तक बन सकते हैं मालामाल! कम लागत में शुरू करें ये फेस्टिव बिजनेस

शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 328.72 अंक की तेजी के साथ 82,500.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 103.55 अंक की तेजी के साथ 25,285.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को एनएसई पर 3,174 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,905 शेयर तेजी, 1,177 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, 92 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।

शुक्रवार को सिप्ला, एसबीआई, मारुति सुजुकी, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स टॉप गेनर रहे। वही, टाटा स्टील, टीसीएस, एचडीएफसी लाइफ, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा टॉप लूजर रहे थे।