Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर बंद हुआ। आज दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty दोनों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 572.07 अंक (-0.70 प्रतिशत) गिरकर 80,891.02 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 156.10 अंक (0.63 प्रतिशत) गिरकर 224,680.90 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर शेयर्स

टॉप गेनर शेयर्स में श्रीराम फाइनेंस, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, एचयूएल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल है।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, बेसिक पे में होगी 3 गुना की बढ़ोतरी?

टॉप लूजर शेयर्स

टॉप गेनर शेयर्स में कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, विप्रो, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल शामिल है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 1,979.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

EPFO pension on higher wages: हायर सैलरी पर ‘पेंशन’ – सरकार ने तोड़ी चुप्पी! अब तक क्या-क्या हुआ?

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में, जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए थे। ग्लोबल तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91% बढ़कर 69.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

लाल निशान खुला था आज शेयर बाजार

आज यानी 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई थी। आज दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 163.12 अंक की गिरावट के साथ 81,299.97 अंक पर जबकि निफ्टी50 भी गिरावट के साथ 24,782.45 अंक पर खुला था।

[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]