Secunderabad-Vasco-Da-Gama Express begins services: तेलंगाना और गोवा के बीच कनेक्टिविटी और टूरिज्म को बेहतर करने के लिए रेलेवे बोर्ड ने नई बाय-वीकली (सप्ताह में दो दिन) एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस शुरू करने की मंजूरी दे दी है। गाड़ी संख्या 17039/17040 को सिकंदराबाद और Vasco-Da-Gama के बीच चलाया जाएगा। यह सर्विस के साथ दोनों राज्यों के बीच ट्रैवल ऑप्शन बढ़ेंगे और गोवा में और ज्यादा टूरिस्ट पहुंचेगे।
नई सर्विस की जानकारी
9 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही ट्रेन संख्या 17039 सिकंदराबाद-वास्को-द-गामा बाय-वीकली एक्सप्रेस ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सिकंदराबाद से रवाना होगा। यह ट्रेन अगले दिन 5 बजकर 45 मिनट पर वास्को-द-गामा पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन काचीगुडा, शादनगर और हुबली समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।
सिकंदराबाद-वास्को-द-गामा बाय-वीकली एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज और टाइमिंग:Secunderabad-Vasco-Da-Gama Express Stoppage, Timing
काचीगुडा: सुबह 10.18 बजे
शादनगर: सुबह 11.04 बजे
महबूबनगर: सुबह 11.55 बजे
कुरनूल सिटी: दोपहर 1.38 बजे
गुंटकल: दोपहर 3.25 बजे
ब्राह्मणपल्ली: दोपहर 3.43 बजे
धारवाड़: शाम 5.50 बजे
हुबली: रात 10.50 बजे
मडगांव: तड़के सुबह 3.50 बजे
वास्को-द-गामा: सुबह 5.45 बजे
वहीं गाड़ी संख्या 17040 Vasco-Da-Gama-Secunderabad Bi-Weekly Express 10 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई है। यह ट्रेन हर गुरुवार और शनिवार को सुबह 9 बजे वास्को-द-गामा से चलेगी और 6 बजकर 20 मिनट पर अगले दिन सिकंदराबाद पहुंच जाएगी। ट्रेन रास्ते में मडगांव, धारवाड़ और कुरनूल सिटी जैसे बड़े और अहम स्टेशनों पर रुकेगी।
वास्को-द-गामा से सिकंदराबाद में रास्ते में बड़े स्टॉपेज
मडगांव: सुबह 9.30 बजे
हुबली: दोपहर 12.50 बजे
धारवाड़: दोपहर 1.38 बजे
गुंटकल: दोपहर 3.25 बजे
कुरनूल सिटी: रात 11.48 बजे
महबूबनगर: रात 11.55 बजे
शादनगर: रात 12.18 बजे
काचीगुडा:रात 12.30 बजे
सिकंदराबाद: सुबह 6.20 बजे
नई एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे ने कुल 21 मॉडर्न LHB कोच लगाए हैं ताकि यात्रियों को सुविधाजनक ट्रैवल एक्सपीरियंस मिल सके। ट्रेन में फर्स्ट एसी क्लास, एसी2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच लगाए गए हैं।