Sanjay Singh Net worth: शराब घोटाले में जेल गए आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को आखिरकार आज (2 अप्रैल 2024) को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार AAP के राज्यसभा सांसद को 6 महीने बाद दिल्ली शराब घोटाले में जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संजय को 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। बता दें कि कल (1 अप्रैल) को ही सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक कस्टडी में भेजा गया है। इस बीच संजय सिंह की जमानत का फैसला आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
गौर करने वाली बात है कि संजय सिंह को आम आदमी पार्टी के मजबूत स्तंभ में से एक माना जाता है। वह पार्टी की शुरुआत से ही जुड़े हैं। यूपी के सुल्तानपुर से संजय सिंह का नाता है और उनका जन्म भी यहीं 23 मार्च 1972 को हुआ था। 45 साल के संजय सिंह की पत्नी आंगनबाड़ी वर्कर हैं जबकि उन्होंने खुद को सोशल वर्कर बताया है।
Sanjay Singh Net worth
संजय सिंह ने 2018 में अपना चुनावी हलफनामा उस वक्त दाखिल किया था जब वह पहली बार आप से राज्यसभा सांसद बने थे। इस हलफनामे में संजय सिंह ने अपनी संपत्ति की जानकारी का खुलासा किया था। उस समय संजय सिंह के पास कुल 6 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी।
संजय सिंह ने जानकारी दी थी कि उनके पास कुल 48 हजार रुपये से ज्यादा की नकद रकम है। जबकि उनके पास तीन बैंक अकाउंट हैं जिनमें कुल 44 हजार से ज्यादा रुपये जमा हैं। संजय सिंह के पस 1 लाख रुपये से ज्यादा की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी है।
बात करें व्हीकल की तो संजय सिंह के पास 20 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाला एक महिंद्रा चैंपियन है। उसके पास कुल 15 तोला सोना है जिसकी कीमत 4 लाख से ज्यादा है। वहीं 50 तोला चांदी भी है जिसका दाम 21000 से ज्यादा है। संजय सिंह ने अपने पास एक भी अचल संपत्ति ना होने की जानकारी दी थी। हलफनामे के मुताबिक, संजय सिंह पर मानहानि के 4 मुकदमे जबक 13 FIR रजिस्टर्ड थी।
कब और क्यों हुई थी संजय सिंह की गिरफ्तारी?
जैसा कि हमने बताया कि 4 अक्टूबर 2023 को ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट में ईडी संजय सिंह की जमानत याचिका का विरोध भी किया। फिर आप सांसद सुप्रीम कोर्ट गए। और पिछले 6 महीने से चल रही गिरफ्तारी और रिमांड को चनौती देने वाली संजय सिंह की याचिका पर आखिरकार आज जमानत मिली। उनके वकील ने बेंच को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी अब तक कुछ पता नहीं चला है।