Sania Mirza Net Worth: सानिया मिर्जा की गिनती दुनिया की सबसे कामयाब टेनिस खिलाड़ियों में होती हैं। सानिया ने खेल की दुनिया में कई बड़े योगदान दिए हैं और वह डबल्स टेनिस में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने विमन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कुल 6 बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। टेनिस स्टार मार्टिना हिंगस (Martina Hingis) के साथ उनकी जोड़ी हिट थी। सानिया अपनी शादी, तलाक और लव इंट्रेस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वालीं सानिया मिर्जा ने उनसे तलाक ले लिया है। ऐसी खबरें आई थीं कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है और शोएब ने जनवरी 2024 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी कर इन खबरों को कन्फर्म कर दिया। आपको बता दें कि शोएब और सानिया का एक बेटा इज़हान है। अपने सफल करियर और शानदार खेल की बदौलत सानिया मिर्जा ने अपनी एक अलग पहचान कायम की है।

वही सिंगल्स में सबसे हाई रैंकिंग वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भी रही हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। अपने सफल ग्रैंड स्लैम करियर के साथ ही सानिया ने जमकर कमाई भी की है। आज हम आपको बताएंगे सानिया मिर्जा की कुल धन-दौलत और नेट वर्थ के बारे में…

कौन हैं श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय? 1406 करोड़ की कंपनी के ग्लोबल हेड, जानें करियर और पढ़ाई-लिखाई की डिटेल

Sania Mirza’s brand endorsements: सानिया मिर्जा के ब्रैंड एंडोर्समेंट

ZeeNews की रिपोर्ट के मुताबिक, सानिया मिर्जा की नेट वर्थ करीब 26 मिलियन डॉलर (करीब 216 करोड़ रुपये) है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जानी-मानी स्पोर्ट्सवुमन सानिया की सालाना इनकम 25 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी आय के कई अलग-अलग स्त्रोत हैं। इनमें ब्रैंड एंडोर्समेंट्स, पर्सनल इन्वेस्टमेंट्स और उनके बिजनेस वेंचर शामिल हैं।

सानिया मिर्जा के साथ कई बड़े ब्रैंड्स ने करार किया हुआ है। एशियन पेंट्स, लैक्मे, Danube Properties, Hershey’s जैसे कई बड़े ब्रैंड को सानिया एंडोर्स करती हैं। इसके अलावा सानिया मिर्जा का बिजनेस वेंचर भी है और उन्होंने भारत व दुबई दोनों जगह Sania Mirza Tennis Academy स्थापित की है।

Shatrughan Sinha Net Worth: मुंबई में 88 करोड़ का आलीशान घर, शत्रुघ्न सिन्हा के पास है 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, जानें कितना है सोना-चांदी

Sania Mirza’s houses: हैदराबाद और दुबई में घर

सानिया मिर्जा काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं और इसकी झलक उनके रियल एस्टेट होल्डिंग्स में दिखती है। हैदराबाद में सानिया के लग्जूरियस घर की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये के आसपास है। सभी मॉडर्न सुख-सुविधाओं वाले इस घर में भव्यता की झलक दिखती है और इसका इंटीरियर काफी शानदार है।

Sania Mirza’s luxury cars: सानिया मिर्जा कार कलेक्शन

टेनिस स्टार के पास ना केवल आलीशन घर हैं बल्कि उनका कार कलेक्शन भी बेहद शानदार है। GQ के मुताबिक, सानिया मिर्जा के पास एक BMW 7-Series कार है जिसकी वैल्यू 1.70 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास एक Range Rover Evoque भी है जिसकी कीमत 72.09 लाख रुपये है। सानिया के पास एक Jaguar XE है जिसकी वैल्यू 46.64 लाख रुपये है।

Sania mirza Car

कम उम्र में सानिया ने बनाई अपनी पहचान

सानिया मिर्जा का जन्म 1986 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई हैदराबाद से हुई है। NASR स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। 11 दिसंबर 2008 को चेन्नई में MGR शैक्षिक और रिसर्च इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा। 2003 से 2013 तक करीब एक दशक तह सानिया महिला टेनिस के एकल और युगल में सबसे हाई रैंकिंग वाली टेनिस खिलाड़ी के तौर पर कब्जा जमाए रखा।

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा को साल 2006 में प्रतिष्ठित पद्म श्री अवार्ड से नवाजा गया। सबसे कम उम्र में यह सम्मा पाने वाली सानिया पहली खिलाड़ी हैं। उनके करियर की शुरुआत 1999 में वर्ल्ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में हुई थी। 2003 में उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद विंबल्डन डबल्स खिताब जीता। 2016 में प्रतिष्ठित Time Magazine ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया।

मुकेश अंबानी की बहुओं से ज्यादा अमीर हैं सानिया

Economic Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू और अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ अभी करीब 10 रोड़ रुपये है। राधिका, वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं जिन्होंने Encore Healthcare की शुरुआत साल 2002 में की थी।

वहीं आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता, डायमंड व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 18 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये) है। उन्होंने साल 2014 में अपना फैमिली बिजनेस Rosy Blue Diamonds Company ज्वॉइन की थी।