Ram Mandir Ayodhya Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या से दिल्ली के लिए 30 दिसंबर से फ्लाइट ऑपरेट करने का ऐलान किया है। 30 दिसंबर को चलने वाली फ्लाइट इनॉगरल होगी। जबकि 16 जनवरी से एयरलाइन Delhi-Ayodhya रूट पर डेली फ्लाइट्स सर्विस ऑपरेट करेगी। यानी अब दिल्ली में रह रहे लोगों के लिए अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के दर्शन करना आसान होगा।

बता दें कि अयोध्या में Maryada Purushottam Shri Ram International Airport (मर्यादा पुरुषोत्तम राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट) पर A-321/B-737 टाइप एयरक्राफ्ट के लिए एक एक्सटेंडेड रनवे बनाया गया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2023 को होगा। प्राण पतिष्ठा समारोह पांच दिन तक चलेगी।

कब उड़ेगी पहली फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस की इनॉगरल फ्लाइट IX 2789 दिल्ली से सुबह 11 बजे टेक ऑफ करेगी। यह फ्लाइट अयोध्या में 12 बजकर 20 मिनट पर पर लैंड करेगी। वहीं अयोध्या से रिटर्न फ्लाइट IX 1769 12 बजकर 50 मिनट पर डिपार्ट होकर दिल्ली में दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर लैंड करेगी।

वहीं अयोध्या-दिल्ली के बीच डेली सर्विस की शुरुआत 16 जनवरी से होगी।

टियर 2 और टियर 3 शहरों में ऑपरेट होती है उड़ान

एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है। Air India Express टियर 2 और टियर 3 शहरों में खासतौर पर कनेक्टिविटी मुहैया कराती है।

अयोध्या एयरपोर्ट 350 करोड़ रुपये के आसपास कीमत पर बनकर तैयार हुआ है। इस एयरपोर्ट को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डिवेलप किया है। और 14 दिसंबर को इसे DGCA से लाइसेंस मिल गया है।

Indigo भी करेगी अयोध्या से फ्लाइट संचालित

इंडिगो ने हाल ही में अयोध्या एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालित करने का ऐलान किया था। औक ऐसा करने वाली इंडिगो पहली कंपनी बन गई थी। अयोध्या को इंडिगो ने अपने 86वें डोमेस्टिक डेस्टिनेशन के तौर पर शामिल किया था। इंडिगो की इनॉगरल फ्लाइट दिल्ली से अयोध्या के लिए 30 दिसंबर, 2023 को उड़ेगी।

जबकि दिल्ली-अयोध्या के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की डेली सर्विस 6 जनवरी, 2024 से शुरू हो जाएगी। इंडिगो ने अहमदाबाद-अयोध्या के बीच भी 11 जनवरी, 2024 से फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है।