Raksha Bandhan 2018: रेलवे ने महिलाओं की विशेष ट्रेनों की घोषणा की है जो रक्षा बंधन (26 अगस्त) के मौके पर चलाई जा रही हैं। इनमें कुछ ट्रेन 26 अगस्त को दिल्ली से दूसरी जगहों के लिए जाएंगी। वहीं कुछ ट्रेन दूसरी जगहों से दिल्ली के लिए जाएंगी। रक्षा बंधन के मौके पर रेलवे ने कुल 6 रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। रक्षा बंधन के अवसर पर यात्रा करने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए ट्रेनों की घोषणा की गई है।

ट्रेन नंबर 64491 सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर पलवल से चलेगी और सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 64492 नई दिल्ली से शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और शाम को 7 बजकर 20 मिनट पर पलवल पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 64449 सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर गाजियाबाद से चलेगी और 9 बजकर 2 मिनट पर नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 64450 शाम को 5 बजकर 50 मिनट पर नई दिल्ली से चलेगी और 6 बजकर 40 मिनट पर गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर  64470 पानीपत से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 64469 शाम 5 बजकर 50 मिनट पर नई दिल्ली से चलेगी और रात 8 बजकर 5 मिनट पर पानीपत पहुंचेगी।

यूपी रोडवेज और हरियाणा रोडवेज नहीं लेंगे किराया: रक्षा बंधन के दिन उत्तर प्रदेश परिवहन में यात्रा करने वाली महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। यूपी रोडवेज की बसों में 25 अगस्त रात 12 बजे से 26 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। नोएडा डिपो से चलने वाली बसों में भी महिलाओं से किराया नहीं वसूला जाएगा। नोएडा से यूपी के कई शहरों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। नोएडा से आगरा, अलीगढ़, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और दिल्ली के लिए यूपी रोडवेज की बस सेवा उपलब्ध रहती है। कुछ इसी तरह की सुविधा हरियाणा रोडवेज में भी राखी वाले दिन महिलाओं को मिलेगी। हरियाणा रोडवेज की बसों में राखी के दिन महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।