सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक सरकारी स्कीम है। इस स्कीम पर आपको 8.2% सालाना ब्याज मिलता है। यह स्कीम आपको मंथली इनकम का बढ़िया जरिया बन सकती है। इस सरकारी योजना में आपकी डिपॉजिट की हुई रकम पूरी तरह सुरक्षित रहती है और उस पर मिलने वाला ब्याज हर 3 महीने में खाते में जमा होगा, जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं, आइए जानते हैं…

कैसे ओपन होगा सीनियर सिटीजन सेविंग्स अकाउंट?

– आपको इसके लिए सबसे पहले किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस की ब्रॉन्च पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
– इसके अलावा, आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
– आपको फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियां भरनी होगी।
– इसमें आपको अपनी फोटो अटैच करनी होगी।
– साथ ही कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट लगाना होगा।
– आपको फॉर्म जमा करते समय डिपॉजिट के लिए चेक या कैश देना होगा।

किसे मिलेगी 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी? केंद्र सरकार ने बता दिया सबकुछ साफ, यहां जानें डिटेल

सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम की खास बातें

– इसमें आप मिनिमम डिपॉजिट 1,000 से कर सकते हैं और यह 1,000 के मल्टीपल में होना चाहिए।
– स्कीम में एक व्यक्ति अपने सभी SCSS खातों में मिलाकर अधिकतम 30 लाख रुपये तक जमा कर सकता है।
– इसमें पति और पत्नी दोनों अलग-अलग सिंगल अकाउंट खोल सकते हैं।
– पति और पत्नी ज्वॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं।

इस स्कीम में कैसे मिलता है ब्याज?

मौजूदा समय में सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज मिलता है। ब्याज हर तीन महीने में अकाउंट में भेजा जाता है। आप चाहें तो ब्याज को अपने सेविंग अकाउंट में ऑटो-क्रेडिट करवा सकते हैं।

सरकारी नौकरी वालों के लिए जरूरी खबर: पेंशन से लेकर अलाउंस तक, 2025 में बदले 5 बड़े रिटायरमेंट रूल्स, जानिए पूरी डिटेल

कुल मैच्योरिटी अमाउंट?

– खाते पर मिलने वाला ब्याज : 8.2% वार्षिक
– मैच्योरिटी : 5 वर्ष
– अधिकतम डिपॉजिट : 30,00,000 रुपये
– 3 महीने पर मिलने वाला ब्याज : 61,500 रुपये
– मंथली कितना होगा ब्याज : 20,500 रुपये
– 5 साल में कुल ब्याज : 12,30,000 रुपये
– अगर नहीं निकालने पर कुल मैच्योरिटी अमाउंट : 42,30,000 रुपये

अकाउंट एक्‍सटेंड और टीडीएस के नियम

आप इस खाते को जितनी बार चाहें, हर बार 3 वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा सकते हैं। वही, अगर हम टीडीएस नियम की बात करें तो अगर एक वित्त वर्ष में आपके सभी खातों (SCSS समेत) से मिलने वाला कुल ब्याज निर्धारित सीमा से ज्यादा हो जाता है, तो उस पर TD काटा जाएगा। वही, Form 15G या 15H जमा करने पर TDS नहीं काटा जाएगा।

सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम अकाउंट को बंद करने के क्या है नियम?

– अकाउंट होल्डर अगर 1 वर्ष से पहले अकाउंट बंद करवाता है तो उसे कोई ब्याज नहीं मिलता है।
– अगर खाते को 1 वर्ष के बाद लेकिन 2 वर्ष से पहले बंद किया जाता है तो कुल जमा राशि का 1.5% काटा जाएगा।
– खाते को अगर 2 साल बाद बंद किया जाता है तो कुल जमा राशि का 1% काटा जाएगा। बाकी राशि खाताधारक को वापस कर दी जाती है।
– खाता एक्‍सटेंड करने के बाद 1 वर्ष पूरा होने से पहले बंद किया जाता है तो भी 1 फीसदी राशि काटी जाएगी।