PM Kisan Yojana 22th Installment: भारत सरकार देश के किसानों के लिए कई सारी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान योजना भी है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके तहत सरकार हर 4 महीने के अंतराल में किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि भेजती है। आखिरी किस्त नवंबर में जारी की गई थी और अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, अगर आप ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी नहीं करते हैं तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है…

दुनियाभर में लहराया भारत का परचम! एक दो नहीं पूरे चार भारतीय टेक फाउंडर्स ने बनाई Forbes की अंडर-40 लिस्ट में जगह

कब जारी हुई थी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर पात्र किसानों को हर साल सरकार ₹6000 की राशि देती है। यह राशि किसानों के खातों में दो ₹2000 करके हर चार महीने के अंतराल में तीन किस्तों में जारी की जाती है। अभी तक सरकार ने इस योजना के तहत 21 किस्त जारी के दी है। 21वीं किस्त नवंबर में जारी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर से ये किस्त जारी की। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला।

Bullet Train: कब से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन? लॉन्च डेट से लेकर रूट तक जानें सबकुछ

कब आएगी 22वीं किस्त की राशि?

पीएम किसान योजना की किस्त हर 4 महीने के अंतराल में पात्र किसानों के खाते में भेजी जाती है। किसानों के खाते में 21वीं किस्त नवंबर महीने में भेजी गई थी इस हिसाब से 4 महीने का अंतराल फरवरी में पूरा हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगली किस्त फरवरी महीने में आ सकती है लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

ई-केवाईसी करने का तरीका

– आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– होम पेज में दिखाई दे रहे Farmers Corner में जाकर e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
– यहां अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी सेंड करना है।
– इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करके सब्मिट करना है।
– प्रोसेस पूरी होने के बाद e-KYC सफल होने का मैसेज आ जाएगा।