PM Kisan Yojana 21st Installment: सरकार ने पहले ही बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित 4 राज्यों में 21वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। अब बाकी राज्य के किसान 21वीं किस्त के 2,000 रुपये आने का इंतजार कर रहे हैं। 25 अक्टूबर को छठ की शुरुआत हो गई है, अब किसानों को उम्मीद है कि छठ पर्व पर 21वीं किस्त आ सकती है।
फरवरी 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चल रही है। इसके तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की मदद मिलती है। ये पैसे हर चार महीने में 2000-2000 रुपये करके सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसे आने हैं…
कब आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त?
इस योजना की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2025 को वाराणसी से जारी की थी। सरकार ने पहले ही बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित 4 राज्यों में 21वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। बाकी राज्यों के किसानों को अब 21वीं का इंतजार हैं। क्योंकि, यहां राशि 4 महीने के अंतराल में जारी की जाती है। 21वीं किस्त के लिए 4 महीने नवंबर में पूरा हो रहा है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है। कि अगले महीने 21वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि छठ पर्व पर 21वीं किस्त आ सकती है। लेकिन इसको लेकर अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
चार राज्यों को पहले ही मिल चुकी है पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त
सरकार ने हाल ही में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों के खातों में 21वीं किस्त की राशि जारी कर दी है यानी इन्हें एडवांस ही 21 वीं किस्त के 2,000 रुपये मिल चुके हैं।
खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक pmkisan.gov.in पर जाएं।
– यहां ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक करें।
– अपना आधार नंबर, कैप्चा दर्ज करके सब्मिट करें।
– आपको स्क्रीन पर स्टेट्स दिख जाएगा।
LIC म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की कंजम्प्शन थीम वाली स्कीम – चेक करें NFO की पूरी डिटेल
PM Kisan Yojana FAQ
सवाल: क्या है पीएम किसान योजना?
जवाब: पीएम किसान योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। 1 दिसंबर, 2018 को इस योजना को शुरू किया गया था।
सवाल: क्या है पीएम किसान योजना का उद्देश्य?
जवाब: इसका उद्देश्य देश के सभी भूमिधर किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना है।
सवाल: इस योजना के लिए कौन है पात्र?
जवाब: भारत के नागरिक, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि हो वे इस योजना के लिए पात्र है।
सवाल: इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जवाब: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है या आप इसके लिए संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
सवाल: किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।
जवाब:
-आधार कार्ड
-बैंक खाता विवरण
-भूमि रिकॉर्ड
सवाल: कैसे मिलेगा भुगतान?
जवाब: भुगतान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाता है।
